[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Abhishek Bachchan संग ब्रेकअप पर जब करिश्मा कपूर ने तोड़ी थी चुप्पी, कहा- मुझे अपने दर्द से अकेले ही जूझना पड़ा

Abhishek Bachchan संग ब्रेकअप पर जब करिश्मा कपूर ने तोड़ी थी चुप्पी, कहा- मुझे अपने दर्द से अकेले ही जूझना पड़ा

0
Abhishek Bachchan संग ब्रेकअप पर जब करिश्मा कपूर ने तोड़ी थी चुप्पी, कहा- मुझे अपने दर्द से अकेले ही जूझना पड़ा
Karisma Kapoor reacts with breakup with Abhishek Bachchan

12 जून को मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन हो गया. संजय, बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति थे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संजय का निधन हार्ट अटैक आने की वजह से हुए. 19 जून को संजय का अंतिम संस्कार दिल्ली में किया गया, जिसमें एक्ट्रेस अपने दोनों बच्चों, बहन करीना कपूर और सैफ अली खान के साथ शामिल हुई थी. संजय से पहले करिश्मा की सगाई अमिताभ बच्चन- जया बच्चन के बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन से हुई थी. हालांकि ये सगाई टूट गई थी. इसके पीछे बेबो ने एक इंटरव्यू में बात की थी.

अभिषेक बच्चन से ब्रेकअप के बाद सदमे में थीं करिश्मा कपूर

अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर का रिश्ता पांच साल तक चला. हालांकि अचानक दोनों की सगाई होने के बाद ये रिश्ता टूट गया. फैंस ये जानकर हैरान रह गए थे. सुभाष के झा को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि ये एक दर्दनाक अनुभव था. बेबो ने कहा था, “इस साल की शुरुआत मेरे लिए बहुत तकलीफ भरी रही. मैं कभी नहीं चाहूंगी कि कोई लड़की ऐसा दौर देखे. मुझे अपने दर्द और तकलीफ से अकेले ही जूझना पड़ा. शायद वक्त ही सबसे बड़ा मरहम है. बहुत कुछ झेलने के बाद अब मैंने जो कुछ भी हुआ, उसे स्वीकार कर लिया है. मैं बस इतना कहूंगी कि जो किस्मत में लिखा होता है, वह होकर ही रहता है. जिंदगी में अलग-अलग हालात आते है, और हमें उन्हीं के साथ आगे बढ़ना होता है.”

करिश्मा कपूर ने कहा- इतना कहूंगी कि अगर मेरे माता-पिता…

आगे करिश्मा कपूर ने कहा था, “मैं मीडिया का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं कि उन्होंने मेरी स्थिति को समझा और मुझे सपोर्ट किया. सभी ने मुझे अकेला छोड़ दिया, जिससे मुझे थोड़ा सुकून मिला. बस इतना कहूंगी कि अगर मेरे माता-पिता, बहन, मेरी दादी, मेरी दोनों बुआएं और मेरे करीबी दोस्त मेरे साथ ना होते, तो मैं शायद इस दर्द से उबर नहीं पाती.”

करिश्मा- अभिषेक ने की इनसे शादी

साल 2003 में करिश्मा ने संजय कपूर से शादी कर ली, जबकि साल 2007 में अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय से शादी की. संजय और करिश्मा का रिश्ता नहीं चला और वह अलग हो गए. दोनों के दो बच्चे कियान और समायरा है. जबकि अभिषेक और ऐश्वर्या की एक बेटी है जिसका नाम आराध्या है.

यह भी पढ़ें–  Sitaare Zameen Par: ‘तारे जमीन पर’ के ईशान ने आमिर की फिल्म का किया रिव्यू, कहा- मेरा दिल अब और भी भरा-भरा…

Previous article आज की वर्डल चुनौती ने किया चौंका देने वाला खुलासा: GLADE बना Wordle #1463 का जवाब
Next article Photos: Khan Sir ने लड़कियों के लिए बनवा दिए 151 आइटम, रिसेप्शन में खुद खिलाया खाना, देखें तस्वीरें
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel