[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Sunjay Kapur Assets Row: करिश्मा के बच्चों ने पिता संजय की वसीयत को बताया जाली, प्रिया कपूर के वकील ने तोड़ी चुप्पी

Sunjay Kapur Assets Row: करिश्मा के बच्चों ने पिता संजय की वसीयत को बताया जाली, प्रिया कपूर के वकील ने तोड़ी चुप्पी

0
Sunjay Kapur Assets Row: करिश्मा के बच्चों ने पिता संजय की वसीयत को बताया जाली, प्रिया कपूर के वकील ने तोड़ी चुप्पी
संजय कपूर के वसीयत का मामला. Photo Source: Instagram

Sunjay Kapur Assets Row: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बच्चे समायरा और कियान ने अपने पिता दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की कथित वसीयत को अदालत में चुनौती दी है. 21 मार्च को तैयार इस वसीयत में संजय ने अपनी पूरी निजी संपत्ति दूसरी पत्नी प्रिया कपूर के नाम करने की बात कही थी. बच्चों का कहना है कि यह दस्तावेज नकली है और उनके पिता ने कभी भी ऐसी वसीयत का जिक्र नहीं किया था. इसपर प्रिया कपूर के वकील की प्रतिक्रिया सामने आई है. उनका कहना है कि करिश्मा के बच्चों को करोड़ों मिल चुके हैं और उन्हें अब क्या चाहिए.

करिश्मा कपूर के बच्चों की दलीलें

समायरा ने अपनी पावर ऑफ अटॉर्नी के तहत याचिका दाखिल की, जबकि नाबालिग बेटे कियान का प्रतिनिधित्व करिश्मा ने किया. बच्चों के वकील महेश जेठमलानी ने अदालत में कहा कि प्रिया ने पहले वसीयत के अस्तित्व से इनकार किया था, लेकिन 30 जुलाई को एक पारिवारिक बैठक के दौरान अचानक इसका खुलासा किया. यह वसीयत अपंजीकृत है और आरोप है कि इसे सात हफ्तों तक दबाकर रखा गया.

प्रिया कपूर के वकील ने मामले को लेकर तोड़ी चुप्पी

प्रिया कपूर की ओर से वरिष्ठ वकील राजीव नायर ने तर्क दिया कि वह संजय की कानूनी पत्नी और विधवा हैं. उन्होंने संजय और करिश्मा के 2016 के तलाक की पृष्ठभूमि का जिक्र किया और बच्चों की मांग पर सवाल उठाए. साथ ही दावा किया कि करिश्मा के बच्चों को पहले ही आरके फैमिली ट्रस्ट से 1,900 करोड़ रुपये मिल चुके हैं. नायर ने तंज भरे लहजे में कहा, “मुझे नहीं पता कि कितनी राशि पर्याप्त है.”

कोर्ट का रुख

न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की बेंच ने प्रिया कपूर को निर्देश दिया है कि वह 12 जून तक संजय की सभी चल-अचल संपत्तियों की सूची पेश करें. बता दें कि संजय कपूर का निधन इसी दिन इंग्लैंड में एक पोलो मैच के दौरान हुआ था. अदालत ने नोटिस जारी किए और अगली सुनवाई की तारीख 9 अक्टूबर तय की है.

यह भी पढ़े: Baaghi 4 Box Office Collection Day 7: सात दिनों में फुस्स हुई टाइगर श्रॉफ की फिल्म की हालत, जानें डे वाइज टोटल कलेक्शन

Previous article India-USA: भारत ने तेज की व्यापार वार्ता, अमेरिका-यूरोप और न्यूजीलैंड पर फोकस
Next article Nepal Protest: दिल्ली से दरभंगा आते-आते बदल गये नेपाल के हालात, 40 साल बाद मायके जा रही लक्ष्मी देवी मायूस
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel