[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Karisma Kapoor और Abhishek Bachchan की सगाई क्यों टूटी थी? मां के एक कदम से बदली दो परिवारों की जिंदगी

Karisma Kapoor और Abhishek Bachchan की सगाई क्यों टूटी थी? मां के एक कदम से बदली दो परिवारों की जिंदगी

0
Karisma Kapoor और Abhishek Bachchan की सगाई क्यों टूटी थी? मां के एक कदम से बदली दो परिवारों की जिंदगी
Karisma-Abhishek Engagement Breakup Reason

Karisma-Abhishek Engagement Breakup Reason: बॉलीवुड के इतिहास में कुछ लव स्टोरीज ऐसी होती हैं जो अपने अंजाम तक नहीं पहुंच पातीं, लेकिन लोग उन्हें सालों बाद भी याद करते हैं. ऐसी ही एक कहानी है करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की. हाल ही में करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का निधन हुआ.

53 वर्षीय बिजनेसमैन की मौत इंग्लैंड में पोलो खेलते वक्त हार्ट अटैक से हुई. इस दुखद घटना के बाद, करिश्मा कपूर फिर से चर्चा में आ गईं और उनके पुराने रिलेशनशिप, खासकर अभिषेक बच्चन के साथ टूटी सगाई, एक बार फिर सोशल मीडिया और मीडिया हेडलाइंस में आ गई. ऐसे में आइए बताते हैं कि आखिर क्यों सगाई तक बात पहुंचने के बाद भी अभिषेक और करिश्मा की शादी नहीं हो पाई.

अमिताभ बच्चन के 60वें जन्मदिन पर हुआ सगाई का ऐलान

साल 1997 में श्वेता बच्चन और निखिल नंदा की शादी के दौरान करिश्मा और अभिषेक की पहली मुलाकात हुई थी. पांच सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, साल 2002 में अमिताभ बच्चन के 60वें जन्मदिन के मौके पर दोनों की सगाई का ऐलान हुआ. उस समय यह जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी बन चुकी थी. लेकिन कुछ ही महीनों में यह रिश्ता अचानक टूट गया. सगाई टूटने की कोई आधिकारिक वजह सामने नहीं आई, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स और अफवाहों ने कई वजहें बताईं.

मां की वजह से आई रिश्ते में दरार?

कॉस्मोपॉलिटन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, करिश्मा की मां बबीता ने अभिषेक की आर्थिक स्थिरता और फिल्मी करियर को लेकर चिंता जताई थी. उन्होंने कथित तौर पर एक प्रीन्यूप्शियल एग्रीमेंट की मांग की, जिसमें अभिषेक को अमिताभ बच्चन की संपत्ति में से हिस्सा मिलना था ताकि करिश्मा की भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके. बच्चन परिवार ने इस मांग को खारिज कर दिया, जिससे रिश्ते में तनाव आ गया.

इसके अलावा यह भी चर्चा थी कि करिश्मा पर करियर छोड़ने का दबाव था, और जया बच्चन का प्रभाव भी अभिषेक के फैसलों पर था. इन सभी बातों ने मिलकर इस रिश्ते को खत्म कर दिया. बाद में अभिषेक बच्चन ने 2007 में ऐश्वर्या राय से शादी कर ली और करिश्मा कपूर ने 2003 में संजय कपूर से शादी की, हालांकि उनका रिश्ता भी 2013 में खत्म हो गया.

यह भी पढ़े: Sunjay Kapur Last Photo: मौत से चंद घंटे पहले कैमरे में कैद हुई संजय कपूर की आखिरी मुस्कान, तस्वीर देख नम हो जाएंगी आंखे

Previous article Bihar Crime: युवक को घेरकर सीने में मारी गोली, मुंगेर में 6 बदमाशों ने 2023 में हुए डबल मर्डर…
Next article Success Story: ब्रस की जगह सुई-धागे से मधुबनी पेंटिंग को जीवंत कर रहीं कतरास की महिलाएं
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel