[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Karishma Tanna: पड़ोसी करिश्मा ने सैफ पर हुए हमले पर किया रियेक्ट, बोलीं- हम सभी के लिए वेकअप कॉल…, VIDEO

Karishma Tanna: पड़ोसी करिश्मा ने सैफ पर हुए हमले पर किया रियेक्ट, बोलीं- हम सभी के लिए वेकअप कॉल…, VIDEO

0
Karishma Tanna: पड़ोसी करिश्मा ने सैफ पर हुए हमले पर किया रियेक्ट, बोलीं- हम सभी के लिए वेकअप कॉल…, VIDEO
Karishma Tanna and Saif Ali Khan

Karishma Tanna: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के साथ गुरुवार को उनके मुंबई के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में हुए हादसे पर एक्ट्रेस और उनकी पड़ोसी करिश्मा तन्ना का रिएक्शन सामने आया है. एक्ट्रेस का कहना है कि सैफ के साथ हुआ यह हादसा सभी के लिए एक वेकअप कॉल है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि वह काफी वक्त से सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए कह रही हैं. दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो विरल भियानी ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है, जिसमें पैपराजी उनसे सैफ के हादसे वाले मामले पर सवाल करती हैं. इसपर एक्ट्रेस कहती हैं कि ‘हां, मुझे पता है. बहुत बुरा लग रहा है. यह सभी के लिए वेकअप कॉल है. यह सच में बहुत खराब बात है. दुख हो रहा है. मैं भी अपनी सिक्योरिटी से बात करती हूं. मेरी कामना है कि सैफ अली खान जल्दी स्वस्थ हों’. सैफ अली खान के हालत की बात करें तो उनकी सर्जरी सफल रही है और अब वह खतरे से बाहर हैं. साथ ही सर्जरी के बाद डॉक्टर्स ने उनके शरीर से 3 इंच लंबी नुकीली चीज निकाली है. अब एक्टर के फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं.

यह भी पढ़े: Saif Ali Khan: मार्शल आर्ट हो या स्ट्रीट फाइटिंग, इन ट्रेनिंग के बाद भी क्यों खुद को नहीं बचा पाए सैफ अली खान?

Previous article बीपीओ ने विकास योजनाओं का किया स्थल निरीक्षण
Next article Delhi Assembly Election 2025: क्या है कांग्रेस की 5 गारंटियां? जानिए फ्री राशन किट में होंगे कौन-कौन से सामान
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel