[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood तीसरी बार प्रेगनेंट हैं करीना कपूर? जानिए इंटरनेट पर उड़ी खबरों का सच

तीसरी बार प्रेगनेंट हैं करीना कपूर? जानिए इंटरनेट पर उड़ी खबरों का सच

0
तीसरी बार प्रेगनेंट हैं करीना कपूर? जानिए इंटरनेट पर उड़ी खबरों का सच
करीना कपूर खान

Kareena Kapoor Khan: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस करीना कपूर खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है. इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा हो रही है कि करीना तीसरी बार मां बनने वाली हैं. हालांकि इस खबर की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अफवाहों ने इंटरनेट पर हलचल जरूर मचा दी है.

पब्लिक इवेंट से शुरू हुई खबरें

करीना पहले से ही दो बेटों की मां हैं और अपने काम के साथ-साथ परिवार की जिम्मेदारी भी बखूबी निभा रही हैं. हाल ही में वह अपने पति सैफ अली खान के साथ एक पब्लिक इवेंट में नजर आई. दोनों ने कैमरों के सामने मुस्कुराते हुए पोज दिए. बस यहीं से अफवाहों का दौर शुरू हो गया. कुछ लोगों ने उनकी तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया कि शायद वह प्रेग्नेंट हैं. इसके बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा आग की तरह फैल गई. हालांकि परिवार या करीना-सैफ की ओर से अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है. 

फैंस के रिएक्शंस

फैंस ने भी इस खबर पर जमकर प्रतिक्रिया दी है. कई लोग खुशी जताते हुए बधाइयां दे रहे हैं, तो कुछ हैरानी के साथ कमेंट कर रहे हैं. किसी ने मजाक में लिखा कि “क्या क्रिकेट टीम बनानी है?” तो किसी ने कहा कि “शायद इस बार बेटी की चाहत हो.” करीना की पर्सनल लाइफ हमेशा से चर्चा में रही है. मां बनने के बाद भी उन्होंने अपने करियर की रफ्तार कम नहीं की. साल 2024 में रिलीज हुई फिल्मों ‘क्रू’ और ‘सिंघम अगेन’ में उन्होंने दमदार अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया.

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

अब वह निर्देशक मेघना गुलजार की फिल्म ‘दायरा’ में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में उनके साथ पृथ्वीराज सुकुमारन भी दिखाई देंगे. फैंस इस नई जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं.

ये भी पढ़ें: ओ रोमियो से तू या मैं तक, इस शुक्रवार सिनेमाघरों में लगेगा इन रोमांटिक फिल्मों का मेला

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel