[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Kantara Chapter 1: “ऋषभ शेट्टी पॉस्सेस्ड हैं”, ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद हुआ बड़ा खुलासा, खलनायक ने बताया कैसे बनी फिल्म

Kantara Chapter 1: “ऋषभ शेट्टी पॉस्सेस्ड हैं”, ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद हुआ बड़ा खुलासा, खलनायक ने बताया कैसे बनी फिल्म

0
Kantara Chapter 1: “ऋषभ शेट्टी पॉस्सेस्ड हैं”, ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद हुआ बड़ा खुलासा, खलनायक ने बताया कैसे बनी फिल्म
गुलशन देवैया ने कांतारा चैप्टर 1 में ऋषभ शेट्टी को लेकर की बात, फोटो- इंस्टाग्राम

Kantara Chapter 1 की जबरदस्त सफलता के बाद अब फिल्म के खलनायक गुलशन देवैया ने निर्देशक और मुख्य अभिनेता ऋषभ शेट्टी को लेकर बड़ा खुलासा किया है. फिल्म में उन्होंने राजा कुलशेखर की निगेटिव भूमिका निभाई है और उनका कहना है कि ऋषभ शेट्टी “पॉस्सेस्ड” इंसान हैं. उन्होंने ऐसा क्यों आइए बताते हैं.

गुलशन देवैया ने क्यों ‘कंतारा चैप्टर 1’ के लिए कहा हां?

एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में गुलशन देवैया ने बताया कि आखिर क्यों वह फिल्म के लिए राजी हुए. वह कहते हैं, “एक दिन ऋषभ ने मुझे कॉल किया और कहा कि उन्होंने मेरे लिए कुछ खास लिखा है. मैं पहले भी उनसे मिला था, लेकिन प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़े थे. फिर लॉकडाउन हुआ. लेकिन जब उन्होंने मुझे ‘कंतारा चैप्टर 1’ की स्क्रिप्ट सुनाई, तो मैंने तुरंत हां कह दिया क्योंकि यह किरदार बेहद अनोखा था.”

अभिनेता ने बताया कि 2023 में उन्हें यह ऑफर मिला था और उन्हें लगा कि इस किरदार को ठुकराना ‘सबसे बड़ी बेवकूफी’ होती. वह बोले, “यह किरदार दिलचस्प था, और मुझे पता था कि यह फिल्म मेरे करियर के लिए भी बहुत अच्छी साबित होगी. मुझे पहली फिल्म देखने में बहुत मजा आया. और मुझे ऋषभ से मिलकर और उनके साथ घुलने-मिलने में भी बहुत मजा आया. मुझे लगा कि यह एक अच्छा विचार होगा.

गुलशन देवैया: “वह एक पॉस्सेस्ड इंसान हैं”

गुलशन देवैया ने आगे ऋषभ शेट्टी की तारीफ करते हुए कहा, “वह एक पॉस्सेस्ड इंसान (जुनूनी) हैं. अगर आप उनके करियर पर नजर डालें, तो उनकी सभी फिल्में छोटी थीं. उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है, कुछ तो वाकई बहुत अच्छी रहीं. कांतारा ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन वह 16 करोड़ रुपये की फिल्म थी. अगर हम इसकी तुलना हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से करें, तो वह एक छोटे बजट की फिल्म है, है ना? वह इसी पैमाने पर काम कर रहे थे. और अब अचानक आपके पास 125 करोड़ रुपये से ज्यादा (बजट) की फिल्म है. यह बिल्कुल अलग पैमाना है.”

कैसे बनी फिल्म?

उन्होंने आगे कहा कि इतनी बड़ी जिम्मेदारी और उम्मीदों का दबाव उठाना किसी के लिए भी कठिन होता है, लेकिन ऋषभ ने इसे 250 दिनों तक बेहद धैर्य और लगन से संभाला. वह बोले, “हम असली जंगलों में शूटिंग कर रहे थे. इतने लंबे शेड्यूल में उनका फोकस और अनुशासन देखना अद्भुत था. मैं उनसे यही सीखना चाहता हूं, तनाव और दबाव को इतने सहज रूप में कैसे संभाला जाए.”

कंतारा चैप्टर 1 ने वर्ल्डवाइड कितनी कमाई कर ली है?

कंतारा चैप्टर 1 ने दुनिया भर में 637.5 करोड़ की कमाई कर ली है.

कंतारा चैप्टर 1 का बजट कितना है?

कंतारा चैप्टर 1 का बजट 125 करोड़ है.

कंतारा चैप्टर 1 हिट या फ्लॉप?

कंतारा चैप्टर 1 अपने बजट से दोगुना कमाई करते हुए 450 करोड़ का आंकड़ा 12 दिन में कर चुकी है. ऐसे यह फिल्म पूरी तरह से हिट है.

यह भी पढ़ें: Kantara Chapter 1: कंगना रनौत ने किया ‘कांतारा चैप्टर 1’ का धांसू रिव्यू, बोलीं- ऐसी फिल्में आदिवासियों के धर्मांतरण को रोकने में मददगार

Previous article भाजपा की वोट चोरी लोकतंत्र के लिए खतरा : जय प्रकाश भाई पटेल
Next article स्वदेशी और स्वावलंबन को जन-जन का आंदोलन बनाना है : रघुवर दास
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel