[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Kantara Chapter 1 Box Office Records: कांतारा चैप्टर 1 ने मचाया कोहराम, 500 करोड़ क्लब में एंट्री की तैयारी, फिर भी कुली- छावा और इस फिल्म से पीछे

Kantara Chapter 1 Box Office Records: कांतारा चैप्टर 1 ने मचाया कोहराम, 500 करोड़ क्लब में एंट्री की तैयारी, फिर भी कुली- छावा और इस फिल्म से पीछे

0
Kantara Chapter 1 Box Office Records: कांतारा चैप्टर 1 ने मचाया कोहराम, 500 करोड़ क्लब में एंट्री की तैयारी, फिर भी कुली- छावा और इस फिल्म से पीछे
कांतारा चैप्टर 1, फोटो- इंस्टाग्राम

Kantara Chapter 1 Box Office Records: ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दहाड़ लगाई. फिल्म की कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही. कन्नड़ पीरियड एक्शन महाकाव्य की तारीफ दर्शकों के साथ-साथ सेलेब्स भी कर रहे हैं. मूवी में ऋषभ के अलावा रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया और जयराम ने लीड रोल निभाया हैं. फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई कांतारा का प्रीक्वल है. फिल्म का जादू दुनियाभर में भी चल रहा है. फिल्म ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए है, लेकिन फिर भी ये इस साल की 3 ब्लॉकबस्टर मूवी के रिकॉर्ड तोड़ने से पीछे रह गई.

कांतारा ने देश-दुनियाभर में कितनी कमाई कर ली?

कांतारा चैप्टर 1 को मेकर्स ने सिनेमाघरों में पांच भाषाओं कन्नड़, तेलुगु, हिंदी, तमिल और मलयालम में रिलीज किया. सबसे ज्यादा कलेक्शन कन्नड़ वर्जन कर रही है और उसके बाद हिंदी वर्जन कमाई कर रही है. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, मूवी ने भारत में सभी भाषाओं में अभी तक 334.94 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. इसके अलावा दुनियाभर में इसने 446 करोड़ रुपये बटोर लिए. जिस तेजी से ये बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है, ये जल्द ही 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी.

इन 3 फिल्मों का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई कांतारा चैप्टर 1

बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने वाली कांतारा चैप्टर 1 ने कई रिकॉर्ड्स को अपने नाम कर लिया. हालांकि इस साल रिलीज हुई अहान पांडे-अनीत पांडे की फिल्म सैयारा, विक्की कौशल- रश्मिका मंदाना की छावा, रजनीकांत, नागार्जुन और श्रुति हासन की कुली का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड अभी तक नहीं तोड़ा है. सैयारा ने वर्ल्डवाइड 570.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, छावा ने 807.91 करोड़ और कुली ने 518 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1: राम गोपाल वर्मा की तारीफ पर ऋषभ शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं एक बच्चा हूं फिल्म इंडस्ट्री में

Previous article Chhoti Diwali 2025 Date: इस दिन मनाई जाएगी छोटी दीवाली, जानिए पूजा का शुभ समय और महत्व
Next article Kartik Maas 2025 Upay: कार्तिक मास पर सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए करें ये 5 आसान उपाय
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel