[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Kantara Chapter 1 Box Office: हिंदी OTT रिलीज के बाद भी नहीं थमी ‘कांतारा चैप्टर 1’ की रफ्तार, 56वें दिन कलेक्शन चौंकाने वाला

Kantara Chapter 1 Box Office: हिंदी OTT रिलीज के बाद भी नहीं थमी ‘कांतारा चैप्टर 1’ की रफ्तार, 56वें दिन कलेक्शन चौंकाने वाला

0
Kantara Chapter 1 Box Office: हिंदी OTT रिलीज के बाद भी नहीं थमी ‘कांतारा चैप्टर 1’ की रफ्तार, 56वें दिन कलेक्शन चौंकाने वाला
कांतारा चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस, फोटो- इंस्टाग्राम

Kantara Chapter 1 Box Office: ऋषभ शेट्टी की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ रिलीज के 56 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है. फिल्म ने अपनी कहानी, शानदार अभिनय, लोककथा-आधारित प्रस्तुति और शानदार VFX की वजह से दर्शकों को शुरुआत से ही बांधे रखा है. देश के कई हिस्सों में अब भी चुनिंदा शोज जारी हैं और फिल्म लगातार कमाई करती जा रही है. ऐसे में आइए 56वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डालते हैं.

56वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार:

  • हिंदी वर्जन: ₹0.04 करोड़
  • कन्नड़ वर्जन: ₹0.02 करोड़

इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन ₹621.97 करोड़ हो चुका है. वहीं, दुनियाभर का ग्रॉस कलेक्शन ₹851.81 करोड़ तक पहुंच गया है.

कांतारा चैप्टर 1: वीक-वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सप्ताहकलेक्शन (करोड़ रुपये)
पहला हफ्ता337.4 करोड़
दूसरा हफ्ता147.85 करोड़
तीसरा हफ्ता78.85 करोड़
चौथा हफ्ता37.6 करोड़
पांचवां हफ्ता13.35 करोड़
छठा हफ्ता4.54 करोड़
सातवां हफ्ता2.25 करोड़
डे 510.80 करोड़
डे 520.13 करोड़
डे 530.19 करोड़
डे 540.90 करोड़
डे 550.70 करोड़
डे 560.60 करोड़
कुल (56 दिन)621.97 करोड़

फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट

‘कांतारा चैप्टर 1’ वास्तव में 2022 की सुपरहिट फिल्म ‘कांतारा’ का प्रीक्वल है. यह दैव-पूजन, कंबाला संस्कृति और दक्षिण भारतीय लोककथाओं से प्रेरित एक शक्तिशाली पौराणिक कथा है. फिल्म में मुख्य भूमिकाएं ऋषभ शेट्टी, रुक्मिणी वसंत, जयराम और गुलशन देवैया ने निभाई है.

कहां देखें ‘कांतारा चैप्टर 1’?

यह फिल्म Amazon Prime Video पर कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में स्ट्रीम हो रही है. वहीं, हिंदी वर्जन भी आज गुरुवार से इसी ओटीटी पर उपलब्ध है.

ऋषभ शेट्टी: “एक्टिंग और निर्देशन की जिम्मेदारी चुनौतीपूर्ण”

वैराइटी को दिए एक इंटरव्यू में ऋषभ शेट्टी ने बताया था कि इस फिल्म में एक्टिंग और निर्देशन, दोनों जिम्मेदारियों को एक साथ निभाना उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहा. उन्होंने कहा, “कुछ एक्शन सीन के दौरान मैं एक्टिंग कर रहा था और बैकग्राउंड में तकनीकी दिक्कतें आ रही थीं. ऐसे समय में मैं तुरंत माइक लेकर निर्देश देने लगता. अभिनेता और निर्देशक की भूमिका बदलते रहना आसान नहीं था, लेकिन मेरे किरदार की प्रकृति ऐसी ही है, इसलिए यह स्वाभाविक लगा.”

ये भी पढ़ें: Apne 2: नहीं बंद हुई धर्मेंद्र-सनी और बॉबी देओल की ‘अपने 2’, प्रोड्यूसर दीपक मुकुट ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सवाल ही नहीं उठता

Previous article Ranchi News : ग्रामवासी और वनवासी हमारे देश की मिट्टी के मूरत : संजय सेठ
Next article 24 घंटे में विभिन्न थानों से 28 अभियुक्त किये गये गिरफ्तार
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel