[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Kantara Chapter 1 Box Office: चौथे हफ्ते में भी कांतारा चैप्टर 1 ने मचाया धमाल, 600 करोड़ का आंकड़ा पार, जानें 32वें दिन का कलेक्शन

Kantara Chapter 1 Box Office: चौथे हफ्ते में भी कांतारा चैप्टर 1 ने मचाया धमाल, 600 करोड़ का आंकड़ा पार, जानें 32वें दिन का कलेक्शन

0
Kantara Chapter 1 Box Office: चौथे हफ्ते में भी कांतारा चैप्टर 1 ने मचाया धमाल, 600 करोड़ का आंकड़ा पार, जानें 32वें दिन का कलेक्शन
कांतारा चैप्टर 1 का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम

Kantara Chapter 1 Box Office: ऋषभ शेट्टी की ओर से लिखित और निर्देशित कांतारा चैप्टर 1 ने देश और दुनियाभर में गदर मचा दिया. फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ गई है, लेकिन फिर भी बॉक्स ऑफिस पर ये बनी हुई है. फिल्म की कमाई बेहद धीमी हो गई है. मूवी 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब इसे रिलीज हुए एक महीना हो चुका है. मूवी में मुख्य किरदार में जयराम, रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया हैं. फिल्म के 32वें दिन का कलेक्शन आपको बताते हैं.

कांतारा चैप्टर 1 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पार किया 600 करोड़ का आंकड़ा?

Sacnilk की रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांतारा चैप्टर 1 ने घेरलू बॉक्स ऑफिस पर 0.07 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है और शाम तक नंबर्स बढ़ने के चांस है. टोटल कमाई मूवी ने अब 607.22 करोड़ रुपये का कर लिया है. फिल्म का बजट केवल 125 करोड़ रुपये है. फिल्म ने दुनियाभर में 800 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. जबकि भारत में इसने 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. मूवी ने अपने बजट से पांच गुणा ज्यादा कलेक्शन कर लिया है और हिट मूवी बन गई.

कांतारा चैप्टर 1 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • Kantara Chapter 1 Day 1- 61.85 करोड़ रुपये
  • Kantara Chapter 1 Day 2-45.40 करोड़ रुपये
  • Kantara Chapter 1 Day 3- 55.00 करोड़ रुपये
  • Kantara Chapter 1 Day 4- 63.00 करोड़ रुपये
  • Kantara Chapter 1 Week 1 Total-337.40 करोड़ रुपये
  • Kantara Chapter 1 Week 2 Total-147.85 करोड़ रुपये
  • Kantara Chapter 1 Week 3 Total-78.85 करोड़ रुपये
  • Kantara Chapter 1 Week 4 (Day 32 तक)- 0.07 करोड़ रुपये

Kantara Chapter 1 Total (Day 32 Early Reports)- 599.15 करोड़

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कांतारा चैप्टर 1 रिलीज हुई?

कांतारा चैप्टर 1 अमेजन प्राइम वीडियो पर 31 अक्टूबर से स्ट्रीम हो रही है. हिंदी के अलावा फिल्म कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में रिलीज हो गई है. हिंदी वर्जन अभी रिलीज नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें Thamma Box Office Records: आयुष्मान खुराना की फिल्म का जादू अब भी बरकरार, बनाया नया रिकॉर्ड, इन 2 बड़ी फिल्मों को दी मात

यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 Box Office Collection: अपनी ही फिल्म जॉली एलएलबी 2 का रिकॉर्ड जॉली एलएलबी 3 ने किया चकनाचूर, 43वें दिन मूवी ने किया इतना कलेक्शनयह भी पढ़ें- Baahubali The Epic Box Office Records: बॉक्स ऑफिस पर ‘बाहुबली द एपिक’ की दहाड़, री-रिलीज में तोड़े 6 फिल्मों के रिकॉर्ड

Previous article Uttarakhand News : मुख्यमंत्री आवास में इगास पर्व  मनाया गया हर्ष–उल्लास के साथ
Next article Rice Pancake Recipe: सुबह के नाश्ते में करें कुछ नया ट्राई, चावल से बनाएं सॉफ्ट राइस पैनकेक
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel