[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Kantara Chapter 1 Box Office Collection: 20वें दिन ‘छावा’ का रिकॉर्ड तोड़ने से बस कुछ कदम दूर पहुंची ‘कांतारा चैप्टर 1’, टोटल कलेक्शन हैरान करने वाले

Kantara Chapter 1 Box Office Collection: 20वें दिन ‘छावा’ का रिकॉर्ड तोड़ने से बस कुछ कदम दूर पहुंची ‘कांतारा चैप्टर 1’, टोटल कलेक्शन हैरान करने वाले

0
Kantara Chapter 1 Box Office Collection: 20वें दिन ‘छावा’ का रिकॉर्ड तोड़ने से बस कुछ कदम दूर पहुंची ‘कांतारा चैप्टर 1’, टोटल कलेक्शन हैरान करने वाले

Kantara Chapter 1 Box Office Collection: ऋषभ शेट्टी की चर्चित पौराणिक फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ का बॉक्स ऑफिस पर जादू अब भी बरकरार है. रिलीज के 20 दिन बाद भी यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है. मूवी अब 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘छावा’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड तोड़ने से बस कुछ ही कदम दूर है. ऐसे में आइए आपको पूरा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बताते हैं.

20वें दिन की कमाई ने किया चौंकाने वाला असर

Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने रिलीज के 20वें दिन (शाम 6 बजे तक) सभी भाषाओं में करीब ₹9.09 करोड़ का कलेक्शन दर्ज किया. इसके साथ ही फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई ₹544.24 करोड़ तक पहुंच गई है. रात के शोज के बाद अंतिम आंकड़ों में और इजाफा की उम्मीद की जा रही है.

‘छावा’ का रिकॉर्ड अब बस थोड़ा दूर

2025 की मेगा ब्लॉकबस्टर ‘छावा’ ने अपने लाइफटाइम रन में भारत में ₹601.54 करोड़ की कमाई की थी. ‘कांतारा चैप्टर 1’ को यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अब करीब ₹50 करोड़ और कमाने होंगे. अगर फिल्म की रफ्तार इसी तरह जारी रही तो अगले वीकेंड तक यह नया माइलस्टोन छू लेगी.

कांतारा चैप्टर 1 की डे वाइज रिपोर्ट

दिनकलेक्शन (₹ करोड़)
Day 161.85
Day 245.40
Day 355.00
Day 461.50
Day 531.25
Day 616.67
Day 725.25
Day 820.50
Day 922.00
Day 1039.00
Day 1139.75
Day 1213.35
Day 134.15
Day 1410.50
Day 158.85
Day 168.50
Day 1712.90
Day 1817.50
Day 1911.65
Day 209.09 (Early Estimate)

यह भी पढ़ें: Ek Deewane Ki Deewaniyat Day Box Office Collection Day 1: हर्षवर्धन राणे-सोनम बाजवा की फिल्म पास या फेल? ओपनिंग डे कलेक्शन से खुली पोल

Previous article hajipur news. जीविका दीदियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
Next article मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चलाया गया जागरूकता अभियान
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel