[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Kannappa: हाथ में डमरू- त्रिशूल लिए, गले में रुद्राक्ष पहने महादेव बने अक्षय कुमार, फिल्म कन्नप्पा की रिलीज डेट आई सामने

Kannappa: हाथ में डमरू- त्रिशूल लिए, गले में रुद्राक्ष पहने महादेव बने अक्षय कुमार, फिल्म कन्नप्पा की रिलीज डेट आई सामने

0
Kannappa: हाथ में डमरू- त्रिशूल लिए, गले में रुद्राक्ष पहने महादेव बने अक्षय कुमार, फिल्म कन्नप्पा की रिलीज डेट आई सामने
Kannappa first poster

Kannappa: निमरत कौर और अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म स्काई फोर्स को लेकर सुर्खियों में है. फिल्म 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इस बीच एक्टर की आने वाली फिल्म कन्नप्पा का पहला पोस्टर सामने आ गया है. अक्षय इस पौराणिक फिल्म से टॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं. फिल्म से उनका पहला लुक सामने आया है, जिसमें वह भगवान शिव के किरदार में दिखेंगे. साथ ही मेकर्स ने रिलीज डेट भी रिवील किया है.

कन्नप्पा का पोस्टर आया सामने

अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर कन्नप्पा का पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है. पोस्टर में वह भगवान शिव के जैसे एक हाथ में त्रिशूल और दूसरे हाथ में डमरू लिए दिख रहे हैं. उन्होंने गले में रुद्राक्ष की माला पहनी हुई है. वह काफी प्रभावशाली दिख रहे हैं. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, कन्नप्पा के लिए महादेव की पवित्र आभा में कदम रखना. इस महाकाव्य कथा को जीवंत करने का सौभाग्य मिला. भगवान शिव हमें इस दिव्य यात्रा में मार्गदर्शन करें. ओम नमः शिवाय. फिल्म 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

जानें किसपर आधारित है कन्नप्पा की स्टोरी

कन्नप्पा के पोस्टर पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, इस फिल्म का इंतजार है. एक यूजर ने लिखा, अक्षय कुमार को इस रोल में देखना सपना है. एक यूजर ने लिखा, हर हर महादेव. एक यूजर ने लिखा, वाह क्या पोस्टर है. गौरतलब है कि कन्नप्पा का मुकेश कुमार सिंह ने किया है और ये तेलुगु भाषा की पौराणिक फिल्म है. ये मूवी भगवान शिव के समर्पित भक्त कन्नप्पा की स्टोरी पर बेस्ड है. इसमें अक्षय के अलावा विष्णु मांचू भी अहम किरदार में दिखेंगे. कहा जा रहा है कि फिल्म में प्रभास, मोहनलाल, काजल अग्रवाल कैमियो रोल में दिखेंगे. कहा जा रहा है कि फिल्म में प्रभास, मोहनलाल, काजल अग्रवाल कैमियो रोल में दिखेंगे. मूवी तेलुगु के अलावा हिंदी, कन्नड़, मलयालम, तमिल और अंग्रेजी में रिलीज की जाएगी.

यह भी पढ़ें–Sky Force Trailer: पाकिस्तानियों के छक्के छुड़ाते दिखे अक्षय कुमार, स्काई फोर्स का ट्रेलर दिल में भर देगा देशभक्ति का जज्बा

यह भी पढ़ें– Bhool Bhulaiyaa 3: फिल्म में अपने रोल को लेकर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, क्या देखने को मिलेगा डॉ. आदित्य का करैक्टर 

Previous article अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, झारखंड सरकार को नोटिस
Next article Bihar News: बिहार से सिलीगुड़ी का सफर होगा और आसान, सीमांचल में इस फोरलेन सड़क को मिली मंजूरी…
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel