[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood करोड़ों की दौलत के बावजूद कर्जदार? KRK ने मदद को बताया पब्लिसिटी गेम

करोड़ों की दौलत के बावजूद कर्जदार? KRK ने मदद को बताया पब्लिसिटी गेम

0
करोड़ों की दौलत के बावजूद कर्जदार? KRK ने मदद को बताया पब्लिसिटी गेम
केआरके ने उठाया सवाल

Rajpal Yadav: फिल्म इंडस्ट्री के कॉमेडियन और एक्टर राजपाल यादव इन दिनों कानूनी परेशानी में घिरे हुए हैं. चेक बाउंस और कर्ज से जुड़े एक पुराने मामले के कारण वह जेल में है. इसी बीच अब कई सितारे इस मामले पर खुलकर बोल रहे हैं. खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले कमाल आर खान उर्फ केआरके ने भी सोशल मीडिया पर कई बयान दिए हैं. हाल ही में उन्होंने राजपाल यादव को लेकर एक ट्वीट किया है, जिससे यह मामला और चर्चा में आ गया है.

केआरके ने लगाया आरोप

केआरके ने ट्वीट कर यह सवाल किया कि जब यह मामला राजपाल यादव और उनकी पत्नी के खिलाफ है, तो उनकी पत्नी जेल में क्यों नहीं हैं? क्योंकि मेरे दोस्त ने उन्हें 15 करोड़ रुपये का कर्ज चुका दिया है! राजपाल ने बॉलीवुड के कई लोगों से कर्ज लिया है और उसे लौटाया नहीं है. कुछ महीने पहले ही राजपाल मेरे दोस्त के लिए एक अपार्टमेंट खरीद रहे थे. उनके एक दोस्त के अनुसार, उनके पास 50 करोड़ रुपये की संपत्ति है. इसका मतलब है कि राजपाल यादव खुद कर्ज चुकाना नहीं चाहते. उनके बड़े भाई भी यही बात कह रहे हैं.’

इसके अलावा केआरके ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा, ‘राजपाल यादव के भाई ने कहा कि उन्हें अभी तक किसी से कोई पैसा नहीं मिला है. सभी लोग राजपाल की मदद करने की खबरें सिर्फ प्रचार के लिए फैला रहे हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें सिर्फ सोनू सूद पर भरोसा है और उन्हें पूरा यकीन है कि सोनू सूद आज उन्हें 1-2 करोड़ रुपये दे देंगे. देखते हैं सोनू भाई उन्हें पैसे देते हैं या नहीं.’

क्या है पूरा मामला?

बता दें, साल 2010 में राजपाल यादव ने अपनी निर्देशित फिल्म ‘अता पता लापता’ बनाने के लिए एक कंपनी से करीब 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली और उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा. समय बीतने के साथ ब्याज और पेनल्टी जुड़ती गई और रकम बढ़कर लगभग 9 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. कर्ज चुकाने के लिए जारी किए गए कुछ चेक बाउंस हो गए, जिसके बाद मामला कोर्ट तक पहुंच गया. 2 फरवरी 2026 को दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया. इसके बाद से वह सजा काट रहे हैं. कल यानी 12 फरवरी को कोर्ट में इस केस पर सुनवाई हुई थी, जिसके बाद वकील ने 16 फरवरी तक की समय की मांग की. अब यह सुनवाई 16 फरवरी को होने वाली है. 

ये भी पढ़ें: चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को नहीं मिली राहल, 16 फरवरी को अगली सुनवाई

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel