[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Ek Deewane Ki Deewaniyat OTT Release: थिएटर के बाद OTT पर छाएगी ‘एक दीवाने की दीवानीयत’, जानें कब और कहां देखें हर्षवर्धन-सोनम की इंटेंस लव स्टोरी

Ek Deewane Ki Deewaniyat OTT Release: थिएटर के बाद OTT पर छाएगी ‘एक दीवाने की दीवानीयत’, जानें कब और कहां देखें हर्षवर्धन-सोनम की इंटेंस लव स्टोरी

0
Ek Deewane Ki Deewaniyat OTT Release: थिएटर के बाद OTT पर छाएगी ‘एक दीवाने की दीवानीयत’, जानें कब और कहां देखें हर्षवर्धन-सोनम की इंटेंस लव स्टोरी
एक दीवाने की दीवानगी OTT रिलीज, फोटो- इंस्टाग्राम

Ek Deewane Ki Deewaniyat OTT Release: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानीयत’ अब थिएटर के बाद ओटीटी पर दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है. यह फिल्म 26 दिसंबर से ZEE5 पर स्ट्रीम की जाएगी. इस बात की आधिकारिक पुष्टि ZEE5 ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए कर दी है.

मिलाप जवेरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को देसी मूवीज फैक्ट्री के बैनर तले अंशुल गर्ग और दिनेश जैन ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म पहले 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जहां इसे दर्शकों और क्रिटिक्स से मिले-जुले रिव्यू मिले. इसके बावजूद ‘एक दीवाने की दीवानीयत’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाई और 110.28 करोड़ (वर्ल्डवाइड) कमाते हुए साल 2025 की 12वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनने में सफल रही.

कैसा है हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा का फिल्म में किरदार?

हर्षवर्धन राणे ने अपने किरदार के बारे में कहा कि विक्रमादित्य पैशन से चलने वाला इंसान है, जो पूरे दिल से प्यार करता है और पूरी ताकत से लड़ता है. वहीं सोनम बाजवा ने बताया कि अदा का किरदार मजबूत और निडर है, लेकिन प्यार उसे भीतर से हिला देता है. डायरेक्टर मिलाप जवेरी के मुताबिक, यह फिल्म उस प्यार की खोज करती है जो नशे जैसा भी हो सकता है और खतरनाक भी.

फिल्म की खासियत और स्टार कास्ट

फिल्म में शाद रंधावा, सचिन खेडेकर, अनंत नारायण महादेवन और राजेश खेड़ा जैसे कलाकारों ने दमदार सपोर्टिंग रोल निभाए हैं, जो कहानी को और मजबूती देते हैं. पावर, पैशन और इमोशनल कॉन्फ्लिक्ट के बैकड्रॉप में सेट यह फिल्म ऐसे प्यार की कहानी कहती है, जो हदें नहीं मानता और दिल-दिमाग दोनों को चुनौती देता है.

अब ZEE5 पर वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर के साथ, यह इमोशनल और इंटेंस लव स्टोरी कहीं ज्यादा ऑडियंस तक पहुंचेगी.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar Box Office Records: वर्ल्डवाइड ‘धुरंधर’ के नाम एक और रिकॉर्ड, प्रभास की ब्लॉकबस्टर ‘बाहुबली’ को दिया धोभी पछाड़, बटोरे इतने करोड़

Previous article TRP Report Week 49: अनुपमा से छीन गई नंबर 1 की कुर्सी, इस रियलिटी शो ने पलटा पूरा गेम, टॉप 5 में मची सनसनी
Next article उनका एक्शन अलग है… रोबिन उथप्पा ने जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी को लेकर दिया बड़ा बयान
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel