[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Jr NTR: फैंस के सिर ने नहीं उतर रहा ‘देवरा’ का बुखार, एडवांस बुकिंग में छाप रही करोड़ों रुपए

Jr NTR: फैंस के सिर ने नहीं उतर रहा ‘देवरा’ का बुखार, एडवांस बुकिंग में छाप रही करोड़ों रुपए

0
Jr NTR: फैंस के सिर ने नहीं उतर रहा ‘देवरा’ का बुखार, एडवांस बुकिंग में छाप रही करोड़ों रुपए
Devara

Jr NTR की फिल्म ‘देवरा’ इन दिनों लाइमलाइट में बनी हुई है. दर्शक फिल्म से जुड़ी कोई भी अपडेट मिस नहीं करना चाहते हैं. इस फिल्म में एनटीआर के अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर और एक्टर सैफ अली खान नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन कोरातला शिवा कर रहे हैं. जूनियर एनटीआर की देवरा का दूसरा ट्रेलर हाल में रिलीज हुआ था, जिसमें कई ऐसे सीन्स नजर आ रहे हैं, जो फिल्म को लेकर आपकी एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचाती है. यह फिल्म 27 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

देवरा के रीलीज होने में अब सिर्फ दो दिन बचे हैं, ऐसे में एनटीआर के फैंस फिल्म की एडवांस बुकिंग में फर्स्ट शो के लिए पहले से ही टिकट बुक करने में लगे हुए हैं. जिसके बाद एडवांस बुकिंग को देखकर एक बात तो तय है कि दर्शकों के सिर से देवरा का बुखार जोरो-शोरो से चढ़ा हुआ है.

देवरा की एडवांस बुकिंग सेल्स

सैकनिलक की रिपोर्ट के अनुसार, जूनियर एनटीआर की ‘देवरा’ दुनिया भर में 100 करोड़ रुपए से अधिक की ओपनिंग के लिए तैयार है. प्री-सेल्स के मामले में फिल्म ने मंगलवार तक भारत में 28 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. वहीं, दुनिया भर में फिल्म ने 50 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. टिकट्स की बात करें तो फिल्म ने अब तक छह हजार शो में 6,50,118 टिकट सेल किए हैं. अगले दो दिनों में हिंदी के और भी शो जुड़ेंगे.

Also Read: Devara की प्री-सेल्स देख आप हो जाएंगे शॉक RRR को भी दे रही है कड़ी टक्कर

Also Read: Devara: जूनियर एनटीआर की फिल्म का प्री-सेल्स में धमाल, रिलीज से पहले कमाए 180 करोड़

प्री-सेल्स में दक्षिणी फैंस का उत्साह

जूनियर एनटीआर के दक्षिणी फैंस का उत्साह प्री-सेल्स में सबसे अधिक देखने को मिल रहा है. फिल्म का तेलुगु वर्जन 90% से अधिक बिक्री के साथ सबसे अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखने के बाद एक बात पक्की है कि देवरा 100 करोड़ से अधिक की वैश्विक कमाई के लिए पूरी तरह से तैयार है. हालांकि, अगर फिल्म को फैंस का पॉजिटिव रिस्पांस मिलता है तो यह फिल्म ओपनिंग डे पर इससे अधिक की कमाई कर रिकॉर्ड्स तोड़ सकती है.

जुनियर एनटीआर वर्कफ्रंट

जुनियर एनटीआर देवरा से पहले दिग्गज डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर में नजर आए थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई. इसके बाद एक्टर अब देवरा में नजर आएंगे. जिसमें उनके साथ पहली बार जाह्नवी कपूर की सिजलिंग केमिस्ट्री देखने को मिलेगी. जुनियर एनटीआर जल्द ही ऋतिक रोशन के साथ ‘वॉर 2’ में सिल्वर स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे.

Previous article Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में इस नए एक्टर की होगी एंट्री, सवी-रजत की जिंदगी करेगा बर्बाद
Next article Indian Railways: बिहार में बने रेल इंजन से दौड़ेंगी अफ्रीका में ट्रेन, विश्वस्तर पर बनी मढ़ौरा संयंत्र की पहचान
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel