[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Jolly LLB 3 में अरशद वारसी संग काम करने पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, बोले- बहुत प्यारे इंसान…

Jolly LLB 3 में अरशद वारसी संग काम करने पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, बोले- बहुत प्यारे इंसान…

0
Jolly LLB 3 में अरशद वारसी संग काम करने पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, बोले- बहुत प्यारे इंसान…
जॉली एलएलबी 3 का रिकॉर्ड्स, फोटो- इंस्टाग्राम

Jolly LLB 3: हाउसफुल 5’ की जबरदस्त सफलता के बाद अक्षय कुमार ‘जॉली एलएलबी 3’ के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इस फिल्म का इंतजार दर्शक भी आंखे बिछाए कर रहे हैं. अब हाल ही में पिंकविला से बातचीत में उन्होंने फिल्म के बारे में कई दिलचस्प अपडेट्स शेयर कीं. इसके साथ ही अक्षय ने फिल्म की कहानी, को-एक्टर अरशद वारसी और निर्देशक सुभाष कपूर के साथ अपने अनुभवों पर भी खुलकर बात की. ऐसे में आइये बताते हैं, उन्होंने क्या कहा है.

क्या है जॉली एलएलबी 3 की थीम और कहानी?

‘जॉली एलएलबी 3’ भी असली घटनाओं पर आधारित है, ठीक उसी तरह जैसे इसके पहले दो पार्ट्स थे. हालांकि, अक्षय ने प्लॉट डिटेल्स को जाहिर करने से इनकार किया, लेकिन ये पक्का किया कि कहानी फिर से कोर्टरूम ड्रामा और ह्यूमर का परफेक्ट मिक्स होगी. उन्होंने कहा, “मैं और अरशद वारसी साथ आ रहे हैं, इसलिए जॉली 1 और जॉली 2 भी साथ आ रहे हैं. अरशद के साथ काम करके मुझे बहुत मजा आया. वह बहुत प्यारे इंसान हैं. काम करने के लिए बहुत अच्छे इंसान हैं. उनका सेंस ऑफ ह्यूमर तो कमाल का है. कॉमिक टाइमिंग काफी अच्छी है.”

जॉली एलएलबी 3 रिलीज डेट

‘जॉली एलएलबी 3’ का निर्देशन और लेखन सुभाष कपूर ही कर रहे हैं, जिन्होंने पिछली दोनों फिल्मों को भी बनाया था. अक्षय ने सुभाष कपूर की लेखनी को सराहते हुए कहा, ‘हर कोई जानता है कि वह एक लेखक हैं. वह अपनी कलम से ही फिल्में बनाते हैं और वह बहुत प्यारी लाइनें लिखते हैं. मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं. अक्षय ने बताया कि हमने इसे ढाई महीने में पूरा किया है. बता दें कि ‘जॉली एलएलबी 3’ 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़े: Sitaare Zameen Par Advance Booking: आमिर खान की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में तोड़ा दम? करोड़ों में भी नहीं पहुंची कमाई

Previous article Linen Saree Latest Design: लिनेन साड़ियों का बढ़ता क्रेज,जानें लेटेस्ट डिजाइन ट्रेंड्स
Next article UGC NET 2025 City Slip: यूजीसी नेट की एग्जाम सिटी स्लिप यहां देखें, इस दिन होगी परीक्षा
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel