[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Jolly LLB 3 OTT Release: थिएटर्स में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर आएगी अक्षय-अरशद की ‘जॉली एलएलबी 3’, जानें कब और कहां देखें

Jolly LLB 3 OTT Release: थिएटर्स में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर आएगी अक्षय-अरशद की ‘जॉली एलएलबी 3’, जानें कब और कहां देखें

0
Jolly LLB 3 OTT Release: थिएटर्स में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर आएगी अक्षय-अरशद की ‘जॉली एलएलबी 3’, जानें कब और कहां देखें
जॉली एलएलबी 3 ओटीटी रिलीज, फोटो- इंस्टाग्राम

Jolly LLB 3 OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता के बाद अक्षय कुमार और अरशद वारसी की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘जॉली एलएलबी 3’ अब अपने डिजिटल प्रीमियर के लिए तैयार है. सुभाष कपूर की ओर से निर्देशित यह फिल्म जॉली एलएलबी फ्रैंचाइजी की तीसरी कड़ी है, जिसने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता बल्कि अपने पिछले दोनों भागों से ज्यादा कमाई करते हुए फ्रैंचाइजी की सबसे सफल फिल्म बन गई है.

ऐसे में अगर आप इस फिल्म को सिनेमाघर में देखने से चूक गए हैं, तो अब इसे घर बैठे आराम से ओटीटी पर एंजॉय करने का मौका मिल रहा है. आइए आपको पूरी स्ट्रीमिंग डिटेल्स बताते हैं.

जॉली एलएलबी 3 कब और कहां देखें?

नेटफ्लिक्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल ने गुरुवार को फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इसकी ओटीटी रिलीज डेट की घोषणा की है. कैप्शन में लिखा गया, “एक माई लॉर्ड, जॉली बनने की इजाजत है क्योंकि तारीख मिल गई है!” अब ‘जॉली एलएलबी 3’ 14 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.

फिल्म की डिजिटल रिलीज की घोषणा के बाद फैंस में उत्साह का माहौल है. दिलचस्प बात यह है कि उसी दिन (14 नवंबर को) अजय देवगन की ‘दे दे प्यार दे 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, जिससे दर्शकों को डबल एंटरटेनमेंट मिलने वाला है.

जॉली एलएलबी 3 बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार और अरशद वारसी की इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 117.42 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 171.56 करोड़ रुपये रहा. लगभग 120 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म को ट्रेड एक्सपर्ट्स ने ‘एवरेज हिट’ का दर्जा दिया है.

बता दें कि फिल्म में अक्षय और अरशद की जोड़ी ने दर्शकों को फिर से हंसी और सोच दोनों से जोड़ा है.

यह भी पढ़ें: Haq को लेकर दर्शकों के मिलने वाले प्यार पर इमोशनल हुईं यामी गौतम, बोलीं- बेहद भावुक कर देने वाला होता है

Previous article 25 नवंबर को होगा भगवान श्रीराम का विवाह
Next article सोते रह गये घर के लोग, चोर ले उड़े जेवर व नकदी
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel