[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Jolly LLB 3 Controversy: बॉम्बे के बाद दिल्ली के वकील भी विरोध में, एडवोकेट ए.पी. सिंह बोले- हम वकील हैं, कॉमेडियन नहीं

Jolly LLB 3 Controversy: बॉम्बे के बाद दिल्ली के वकील भी विरोध में, एडवोकेट ए.पी. सिंह बोले- हम वकील हैं, कॉमेडियन नहीं

0
Jolly LLB 3 Controversy: बॉम्बे के बाद दिल्ली के वकील भी विरोध में, एडवोकेट ए.पी. सिंह बोले- हम वकील हैं, कॉमेडियन नहीं
जॉली एलएलबी 3 विवाद Image Source: Instagram

Jolly LLB 3 Controversy: अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर आगामी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है. बॉम्बे बार एसोसिएशन द्वारा सेंसर बोर्ड को पत्र लिखकर फिल्म की रिलीज रोकने की मांग के बाद अब दिल्ली के वकील भी विरोध में उतर आए हैं. आइए बताते पूरा मामला.

वकील ए.पी. सिंह का बयान

चर्चित वकील ए.पी. सिंह ने मंगलवार को बयान देते हुए फिल्म को वकीलों और न्यायपालिका का अपमान बताया. उन्होंने कहा, “हम वकील हैं, कॉमेडियन नहीं. वकालत दुनिया का सबसे पवित्र पेशा है और यह फिल्म हमारे काम को हास्यास्पद बना रही है. अगर जनता वकीलों को जोकर की तरह देखने लगेगी, तो न्याय प्रणाली का सम्मान कौन करेगा?”

पुणे से शुरू हुआ विवाद

इस बवाल की शुरुआत पुणे से हुई थी, जब एक स्थानीय वकील ने फिल्म के ट्रेलर को आधार बनाकर जनहित याचिका (PIL) दायर की. याचिका में आरोप लगाया गया कि ट्रेलर वकीलों और जजों की छवि खराब करता है. इसी मामले पर सुनवाई करते हुए पुणे की अदालत ने अक्षय कुमार, अरशद वारसी और निर्देशक सुभाष कपूर को समन भेजा.

आलोचक वर्सेज वकील

जहां बार एसोसिएशन्स सेंसर बोर्ड से फिल्म पर कार्रवाई की मांग कर रही हैं, वहीं आलोचक इन याचिकाओं को “फ्रिवलस लिटिगेशन” मानते हैं. उनका तर्क है कि देश की अदालतों में पहले से ही 4 करोड़ से अधिक केस लंबित हैं और ऐसे में किसी फिल्म के ट्रेलर पर मुकदमा अदालत के समय की बर्बादी है.

फिलहाल मामला अक्टूबर में फिर से अदालत में उठेगा. लेकिन इतना तय है कि ‘जॉली एलएलबी 3’ रिलीज से पहले ही अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और न्यायपालिका की गरिमा के बीच बड़ा विवाद बन चुकी है.

यह भी पढ़े: Param Sundari को ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ से कम्पेयर करने पर जाह्नवी-सिद्धार्थ ने तोड़ी चुप्पी, कहा- एक तारीफ की तरह है

Previous article पूर्व खिलाड़ी ने विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास पर उठाए सवाल, बताई बड़ी बजह
Next article पटना के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, गुस्साए लोगों ने पुलिस पर किया हमला
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel