[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Jawan 2: शाहरुख खान ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ के सीक्वल पर एटली ने तोड़ी चुप्पी, डॉन 3 को लेकर भी दिया अपडेट

Jawan 2: शाहरुख खान ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ के सीक्वल पर एटली ने तोड़ी चुप्पी, डॉन 3 को लेकर भी दिया अपडेट

0
Jawan 2: शाहरुख खान ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ के सीक्वल पर एटली ने तोड़ी चुप्पी, डॉन 3 को लेकर भी दिया अपडेट
जवान 2 पर एटली, फोटो- इंस्टाग्राम

Jawan 2: शाहरुख खान और नयनतारा की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी और यह भारत में साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई. इसके बाद फैंस बेसब्री से ‘जवान 2’ का इंतजार कर रहे हैं.

हाल ही में फिल्ममेकर एटली ने इस सीक्वल को लेकर अपडेट दिया. उन्होंने साफ किया कि भले ही वे शाहरुख खान के साथ भविष्य में काम करने की योजना बना रहे हैं, लेकिन जवान 2 फ्लोर पर आने में अभी कुछ साल लगेंगे. उन्होंने और क्या कहा, आइए जानते हैं.

जवान 2 को लेकर एटली ने क्या कहा?

एटली ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, “मुझे लगता है कि मैं और शाहरुख सर निश्चित रूप से किसी चीज पर काम करेंगे. लेकिन जवान 2, मुझे पर्सनली लगता है, शायद कुछ साल बाद. तुरंत अगली नहीं.”

डॉन 3 के लिए साथ आएंगे शाहरुख खान?

जब एटली से पूछा गया कि क्या वे डॉन 3 के लिए शाहरुख सर के साथ कोलैबोरेट करेंगे, तो उन्होंने साफ किया, “ओह ओह! वह एक अफवाह है. मैंने भी इसे पढ़ा है. नहीं नहीं, ऐसा कुछ नहीं है.”

एटली ने बताया शाहरुख खान से मिली इंस्पिरेशन

इवेंट में फिल्ममेकर से यह भी पूछा गया कि पिकलबॉल खेलते समय उनके लिए सबसे अच्छा पार्टनर कौन होगा. एटली ने तुरंत शाहरुख खान का नाम लिया और कहा, “मुझे लगता है कि मेरे सभी हीरो बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं. लेकिन शाहरुख सर, वह स्पोर्ट्स में भी हैं. उन्होंने मुझे बहुत इंस्पिरेशन दी.”

जवान की कहानी और SRK का डबल रोल

‘जवान’ 2023 में रिलीज हुई थी. फिल्म एक जेल वार्डन की कहानी है जो कैदियों के साथ मिलकर साहसी कामों के जरिए करप्शन और अन्याय को उजागर करता है. शाहरुख खान ने फिल्म में डबल रोल निभाया: कैप्टन विक्रम राठौर, एक पूर्व कमांडो और आजाद, एक महिला जेल का जेलर और विक्रम का बेटा.

यह भी पढ़ें- Border 2: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ के फैन बने ऋतिक रोशन, पोस्ट शेयर कर बोले- दिल को छू गई

Previous article खिलाड़ियों के बीच खेल सामग्री का किया गया वितरण
Next article अजित दादा के निधन पर आया शरद पवार का बड़ा बयान, विमान हादसे पर राजनीति करने वालों को फटकारा
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel