[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Jaat vs Kesari Chapter 2: सनी देओल या अक्षय कुमार? किसने बॉक्स ऑफिस पर मारी फ्लॉप की छलांग

Jaat vs Kesari Chapter 2: सनी देओल या अक्षय कुमार? किसने बॉक्स ऑफिस पर मारी फ्लॉप की छलांग

0
Jaat vs Kesari Chapter 2: सनी देओल या अक्षय कुमार? किसने बॉक्स ऑफिस पर मारी फ्लॉप की छलांग
Kesari 2 Vs Jaat Box Office Collection

Jaat vs Kesari Chapter 2: अप्रैल 2025 के महीने दो बड़े सुपरस्टार्स की फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दी. एक सनी देओल की ‘जाट’ और दूसरी अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’. इन दोनों ही फिल्मों का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. वहीं, रिलीज के बाद इनपर प्यार भी खूब बरसाया गया है. हालांकि, कमाई के मामले में दोनों ही फिल्मों ने कछुए की चाल चली है और 1 महीने बाद भी 100 करोड़ तक नहीं कमा पाई है. ऐसे में अब इनमें से फ्लॉप की राह पर किसने कदम बढ़ाए हैअन, आइए जानते हैं.

जाट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सनी देओल, रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह स्टारर एक्शन-थ्रिल्लर फिल्म ‘जाट’ ने 9.5 करोड़ से शानदार ओपनिंग की थी, लेकिन फिर धीरे-धीरे इसकी कमाई में गिरावट आने लगी. गोपीचंद मालिनी की ओर से निर्देशित जाट इस साल की सबसे ज्यादा रिकॉर्ड तोड़ने वाली फिल्मों में से एक है और सनी देओल के करियर की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म. हालांकि, पहले नंबर ‘गदर 2’ का जलवा अब भी बरकरार है. फिल्म के कमाई की बात करें तो जाट ने अबतक 86.85 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है. वहीं, इसके 100 करोड़ कमाने के आसार दूर-दूर तक नहीं नजर आ रहे हैं.

केसरी 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अक्षय कुमार, अनन्या पांडे और आर. माधवन की ऐतिहासिक ड्रामा ‘केसरी चैप्टर 2’ 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में आई थी और अब इस फिल्म को भी रिलीज हुए एक महीने से अधिक समय हो गया है. फिल्म ने रिलीज के दौरान खूब तारीफ बटोरी थी. वहीं, कमाई में इसकी हालत ठीक-ठाक ही रही. अब कलेक्शन की बात करें तो केसरी 2 ने अबतक 91.51 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.

ऐसे में इन दोनों आंकड़ों से यह साफ है कि जाट की नैया जल्द ही डूबने वाली है. वहीं, केसरी 2 अभी भी अपनी जगह पर पकड़ बनाए हुए है.

यह भी पढ़े: Sunny Deol जाट की रिकॉर्ड तोड़ सफलता के बाद इस फिल्म से करेंगे ओटीटी डेब्यू, वसूली तगड़ी फीस

Previous article साप्ताहिक वृष राशिफल 25 मई से 31 मई 2025, तनाव का अनुभव करेंगे
Next article साप्ताहिक मेष राशिफल 25 मई से 31 मई 2025, निकट संबंधियों से भेंट होगी
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel