[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Ikkis Box Office Collection Day 5: रिलीज के बाद पहले संडे अगस्त्य नंदा की फिल्म ने कितना कमाया? बॉक्स ऑफिस ने खोली पोल

Ikkis Box Office Collection Day 5: रिलीज के बाद पहले संडे अगस्त्य नंदा की फिल्म ने कितना कमाया? बॉक्स ऑफिस ने खोली पोल

0
Ikkis Box Office Collection Day 5: रिलीज के बाद पहले संडे अगस्त्य नंदा की फिल्म ने कितना कमाया? बॉक्स ऑफिस ने खोली पोल
इक्कीस का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम

Ikkis Box Office Collection Day 5: श्रीराम राघवन की पीरियड वॉर ड्रामा ‘इक्कीस’ साल 2026 की पहली रिलीज फिल्म है. मूवी सिनेमाघरों में उतना खास प्रदर्शन नहीं कर रही और कलेक्शन बहुत कम है. अगस्त्य नंदा, जयदीप अहलावत और दिवंगत धर्मेंद्र की मूवी को लेकर बज था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का जादू नहीं चला. हालांकि अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य की दमदार एक्टिंग की तारीफ हर कोई कर रहा है. चलिए 5वें दिन की कमाई बताते हैं.

5वें दिन ‘इक्कीस’ का कैसा रहा बॉक्स ऑफिस पर हाल?

सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 5वें दिन भारत में फिल्म ‘इक्कीस’ ने 0.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म की कमाई घटती जा रही है. फिलहाल 5वें दिन का फाइनल आंकड़ा नाइट शोज के बाद आएंगे. टोटल बिजनेस मूवी ने अबतक 20.2 करोड़ रुपये का कर लिया है.

‘इक्कीस’ का डे वाइज कमाई

  • Ikkis Box Office Collection Day 1: 7 करोड़ रुपये
  • Ikkis Box Office Collection Day 2: 3.5 करोड़ रुपये
  • Ikkis Box Office Collection Day 3: 4.65 करोड़ रुपये
  • Ikkis Box Office Collection Day 4: 5 करोड़ रुपये
  • Ikkis Box Office Collection Day 5: 0.05 करोड़ रुपये(अर्ली रिपोर्ट)

Ikkis Box Office Total Collection: 20.2 करोड़ रुपये

‘इक्कीस’ देखकर रोने लगे थे अरुण खेत्रपाल के भाई मुकेश

अरुण खेत्रपाल के भाई मुकेश खेत्रपाल का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह फिल्म ‘इक्कीस’ देखने के बाद काफी रोते हुए नजर आए थे. मुकेश ने अगस्त्य नंदा की तारीफ करते हुए कहा था, “तुम जो भी हो, जिंदगी भर अरुण ही रहोगे. कोई तुमसे यह छीन नहीं सकता. बहुत बढ़िया!” डायरेक्टर श्रीराम राघवन से बातचीत में मुकेश ने कहा, मेरी शिकायत यह है कि आपने मुझे रुला दिया। आपने मुझे वो सब फिर से याद दिला दिया. कुछ बातें मेरे दिमाग में थीं, और पल-पल जब मैंने उसे स्क्रीन पर देखा, तो मैं इतना इमोशनल हो गया कि रोना नहीं रोक पाया.

यह भी पढ़ें- Ikkis Box Office Collection Day 4: हिट या फुस्स? अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की फिल्म ‘इक्कीस’ का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल है?

Previous article बिना हेलमेट चलाने वालों के लिए काल बना AI-सपोर्टेड हेलमेट, बेंगलुरु के डेवलपर से सिटी पुलिस भी हुई इम्प्रेस
Next article Viral Video: BBL में तबरेज शम्सी का शू सेलिब्रेशन क्यों हुआ वायरल, खुद स्पिनर ने बताया असली मतलब
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel