[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Ikkis Box Office Collection: 15 दिनों में ही ‘इक्कीस’ की सांसें फूलीं, टोटल कमाई में बटोरे फुटकर

Ikkis Box Office Collection: 15 दिनों में ही ‘इक्कीस’ की सांसें फूलीं, टोटल कमाई में बटोरे फुटकर

0
Ikkis Box Office Collection: 15 दिनों में ही ‘इक्कीस’ की सांसें फूलीं, टोटल कमाई में बटोरे फुटकर
इक्कीस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम

Ikkis Box Office Collection: अगस्त्य नंदा और धर्मेंद्र की वॉर ड्रामा फिल्म ‘इक्कीस’ 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन रिलीज के बाद से ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है. शुरुआती दिनों में सिंगल डिजिट में कमाई करने वाली यह फिल्म अब 12वें दिन के बाद से ही लाखों में सिमट गई है.

श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म से बेहतर शुरुआत की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन दर्शकों का रिस्पॉन्स कमजोर रहा. फिल्म की कमाई पर सबसे बड़ा असर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का पड़ा, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. इसके बाद प्रभास स्टारर हॉरर-कॉमेडी ‘द राजा साब’ की रिलीज ने भी इक्कीस की कमाई को और नुकसान पहुंचाया, क्योंकि यह फिल्म सिनेमाघरों में मजबूत पकड़ बनाए हुए है. ऐसे में आइए अब इक्कीस की टोटल कमाई पर एक नजर डालते हैं.

इक्कीस की टोटल कमाई

Sacnilk के मुताबिक, इक्कीस ने रिलीज के 15वें दिन भारत में सिर्फ ₹0.48 करोड़ की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू (भारत में) नेट कलेक्शन ₹30.6 करोड़ तक पहुंच गया है. वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹40.30 करोड़ बताया जा रहा है, जो उम्मीदों से काफी कम है.

हालांकि फिल्म को रिलीज हुए अब 18 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन 15वें दिन के बाद इसके कलेक्शन के आंकड़े सामने नहीं आए हैं, जिससे साफ है कि फिल्म की कमाई अब लगभग थम चुकी है.

डे वाइज बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

DayIndia Net Collection
Day 1 (1st Thursday)₹ 7 Cr
Day 2 (1st Friday)₹ 3.5 Cr
Day 3 (1st Saturday)₹ 4.65 Cr
Day 4 (1st Sunday)₹ 5 Cr
Day 5 (1st Monday)₹ 1.35 Cr
Day 6 (1st Tuesday)₹ 1.6 Cr
Day 7 (1st Wednesday)₹ 1.15 Cr
Day 8 (2nd Thursday)₹ 1.25 Cr
Week 1 Collection₹ 25.5 Cr
Day 9 (2nd Friday)₹ 0.85 Cr
Day 10 (2nd Saturday)₹ 1.15 Cr
Day 11 (2nd Sunday)₹ 1.3 Cr
Day 12 (2nd Monday)₹ 0.4 Cr
Day 13 (2nd Tuesday)₹ 0.42 Cr
Day 14 (2nd Wednesday)₹ 0.5 Cr
Day 15 (3rd Thursday)₹ 0.48 Cr
Week 2 Collection₹ 5.1 Cr
Total Collection₹ 30.6 Cr

यह भी पढ़ें: Weekend OTT Watchlist: घर बैठे संडे को बना डालिए एंटरटेनमेंट डे, OTT पर एक-दो नहीं बल्कि 7 कंटेंट्स देंगे फुल मसाला

Previous article राजद की बैठक में संगठनात्मक एकता और जनसंपर्क मजबूत करने पर जोर
Next article थावे में बिजली चोरी के आरोप में तीन उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel