[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Ikkis: नाती अगस्त्य नंदा की डेब्यू फिल्म पर अमिताभ बच्चन ने जताया गर्व, इंस्टाग्राम पोस्ट से बढ़ाया हौसला, लिखा- बहुत बढ़िया

Ikkis: नाती अगस्त्य नंदा की डेब्यू फिल्म पर अमिताभ बच्चन ने जताया गर्व, इंस्टाग्राम पोस्ट से बढ़ाया हौसला, लिखा- बहुत बढ़िया

0
Ikkis: नाती अगस्त्य नंदा की डेब्यू फिल्म पर अमिताभ बच्चन ने जताया गर्व, इंस्टाग्राम पोस्ट से बढ़ाया हौसला, लिखा- बहुत बढ़िया
इक्कीस में अगस्त्य नंदा पर अमिताभ बच्चन, फोटो- इंस्टाग्राम

Ikkis: अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने आखिरकार बड़े पर्दे पर अपने करियर की शुरुआत कर ली है. श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘इक्कीस’, जो 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, अब दर्शकों और क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिस्पॉन्स बटोर रही है.

फिल्म की कामयाबी ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता है, बल्कि बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को भी अपने पोते पर गर्व करने का मौका दिया है. बिग बी ने सोशल मीडिया पर फिल्म की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस का पोस्ट शेयर करते हुए अगस्त्य नंदा को खास शाउटआउट दिया है.

यहां देखें अमिताभ बच्चन का इंस्टाग्राम पोस्ट-

अमिताभ बच्चन ने किया अगस्त्य नंदा को सपोर्ट

अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर ‘इक्कीस’ के एक्सटेंडेड वीकेंड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “YO.. अगस्त्य.. बहुत बढ़िया..” वहीं, दूसरी स्लाइड में उनका कार्टून इमोजी नजर आ रहा है.

बिग बी की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. फैंस और नेटिजन्स अगस्त्य नंदा की परफॉर्मेंस की तारीफ कर रहे हैं और इसे एक दमदार डेब्यू बता रहे हैं.

चार दिनों में कितनी कमाई हुई?

बॉक्स ऑफिस पर भी ‘इक्कीस’ ने अच्छी शुरुआत की है. फिल्म ने रिलीज के पहले चार दिनों में कुल 22.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है, जो एक डेब्यू एक्टर की फिल्म के लिहाज से शानदार माना जा रहा है.

अरुण खेत्रपाल की वीरगाथा पर आधारित

फिल्म ‘इक्कीस’ में अगस्त्य नंदा ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के हीरो और परमवीर चक्र विजेता सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की भूमिका निभाई है. अरुण खेत्रपाल भारत के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता थे और उनकी कहानी को बड़े पर्दे पर बेहद संवेदनशील तरीके से दिखाया गया है.

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म

‘इक्कीस’ दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म भी है. उन्होंने इसमें अगस्त्य नंदा के पिता का किरदार निभाया था. 24 नवंबर 2025 को उम्र से जुड़ी बीमारियों के कारण धर्मेंद्र का निधन हो गया था. फिल्म के मेकर्स ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है, वहीं फैंस ने भी एम.एल. खेत्रपाल के रूप में उनके अभिनय को यादगार बताया है.

यह भी पढ़ें- Jana Nayagan Advance Booking Report: थलपति विजय की आखिरी फिल्म ने रिलीज से पहले ही ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर मचाया तूफान, एडवांस बुकिंग में बटोरे करोड़ों

Previous article 4.14 एकड़ भूमि में अफीम की खेती नष्ट
Next article बक्सर में इस पार्टी की जिला इकाई में विद्रोह, नेताओं ने नेतृत्व पर लगाए गंभीर आरोप, संगठन टूटा
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel