[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood IFFI Goa 2024 का समापन, इस डायरेक्टर को मिला सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

IFFI Goa 2024 का समापन, इस डायरेक्टर को मिला सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

0
IFFI Goa 2024 का समापन, इस डायरेक्टर को मिला सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
iffi 2024

IFFI Goa 2024: भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) 2024 का गोवा के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में समापन हो गया है. इस फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत 20 नवंबर 2024 को हुई थी. 8 दिनों से चला आ रहा यह फेस्टिवल 28 नवंबर को खत्म हो चुका है. इस साल 2024 में इफ्फी का 55वां संस्करण था. जिसमें 11,332 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. इसके साथ ही 28 देशों के अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागियों, देश के 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों प्रतिनिधियों ने शिरकत की.

कैसा रहा इफ्फी 2024 का समापन समारोह?

इफ्फी 2024 में बॉलीवुड के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर के कला जगत से जुड़े लोग भी शामिल हुए. इस फेस्टिवल के समापन समारोह में संगीत और नृत्य के अलावा कई कलाकारों को असाधारण उपलब्धि हासिल करने के लिए सम्मानित किया गया. जहां एक तरफ, निर्देशक फिलिप नॉयस को सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया. वहीं, 12वीं फेल और द साबरमती रिपोर्ट फेम एक्टर विक्रांत मैसी को इंडियन फिल्म पर्सनालिटी ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया.

अंतरराष्ट्रीय सिनेमा से हुई कार्यक्रम की शुरुआत

इफ्फी 2024 फेस्टिवल की शुरुआत माइकल ग्रेसी की निर्देशित ऑस्ट्रेलियन फिल्म ‘बेटर मैन’ की स्क्रीनिंग से हुई. इस समारोह के दौरान लिथुआनियाई फिल्म ‘टॉक्सिक’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का स्वर्ण मयूर पुरस्कार दिया गया. तो वहीं, रोमानियाई फिल्म ‘ए न्यू ईयर दैट नेवर केम’ को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के रजत मयूर पुरस्कार से नवाजा गया.

भारतीय सिनेमा के इन हस्तियों को दी गई श्रद्धांजलि

सिनेमा उत्सव के कार्यक्रम में भारतीय सिनेमा के प्रमुख चार हस्तियों को श्रद्धांजलि भी दी गई. इनमें अक्किनेनी नागेश्वर राव (एएनआर), राज कपूर, मोहम्मद रफी और तपन सिन्हा शामिल है, जिनका कला जगत में काफी महत्वपूर्ण योगदान रहा.

Also Read: Raj Kapoor Film Festival: राज कपूर की इन फिल्मों को अब थियेटर्स में कर सकते हैं एंजॉय, रणबीर कपूर ने दादा की विरासत पर जताया गर्व

Previous article पतसंडा व मौरा पैक्स सीट पर पुराने प्रत्याशी की वापसी, रतनपुर व गंगरा सीट पर नये प्रत्याशी ने जमाया कब्जा
Next article जहरीली हवा में सांस लेकर लोगों को महसूस हो रही कमजोरी व थकान
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel