[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Kantara Chapter 1: KGF एक्टर यश ने ऋषभ शेट्टी की फिल्म का किया कमाल का रिव्यू, बोले- भारतीय सिनेमा का नया मानक

Kantara Chapter 1: KGF एक्टर यश ने ऋषभ शेट्टी की फिल्म का किया कमाल का रिव्यू, बोले- भारतीय सिनेमा का नया मानक

0
Kantara Chapter 1: KGF एक्टर यश ने ऋषभ शेट्टी की फिल्म का किया कमाल का रिव्यू, बोले- भारतीय सिनेमा का नया मानक
यश ने कंतारा: चैप्टर 1 का किया रिव्यू, फोटो- इंस्टाग्राम

Kantara Chapter 1: ‘कांतारा: चैप्टर 1’ 2 अक्टूबर 2025 को थिएटर्स में आते ही दर्शकों और क्रिटिक्स से जबरदस्त प्रतिक्रियाएं बटोर रहा है. ऋषभ शेट्टी स्टारर यह पौराणिक ड्रामा अपनी दमदार कहानी, भव्य वीएफएक्स और स्टार कास्ट की एक्टिंग से सबका दिल जीत रहा है.

अबतक प्रभास, जूनियर से लेकर कई सुपरस्टार्स ने इसकी तारीफों के पुल बांधे और अब इस कड़ी में कन्नड़ सुपरस्टार यश का भी नाम जुड़ गया है. एक्टर ने भी सोशल मीडिया पर इस फिल्म की खूब तारीफ की और इसे “भारतीय सिनेमा का नया स्तर” बताया. आइए पूरा रिव्यू बताते हैं.

कांतारा: चैप्टर 1 को लेकर यश का रिव्यू

Image 45
Rishab shetty reviews kantara: chapter 1

यश ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “कांतारा चैप्टर 1: कन्नड़ और भारतीय सिनेमा के लिए एक नया मानक है. ऋषभ शेट्टी जी, आपकी मेहनत, विश्वास और समर्पण हर फ्रेम में साफ दिखाई देता है. बतौर लेखक, निर्देशक और अभिनेता- आपकी दृष्टि पर्दे पर एक अद्भुत अनुभव देती है.”

उन्होंने फिल्म के कलाकारों की जमकर तारीफ की और लिखा, “होम्बले फिल्म्स और विजय किरागंदूर सर को हार्दिक बधाई. ऐसी महत्वाकांक्षी फिल्मों के लिए आपका विजन हमेशा इंडस्ट्री को नई ऊंचाई देता है. रुक्मिणी वसंत और गुलशन देवैया- आप दोनों ने शानदार अभिनय किया है.” यश ने फिल्म की टेक्निकल टीम की भी तारीफ की. उन्होंने संगीतकार बी. अजनीश लोकनाथ के म्यूजिक को फिल्म की आत्मा बताया और सिनेमैटोग्राफर अरविंद कश्यप के कैमरा वर्क को “जीवंत और मंत्रमुग्ध कर देने वाला” कहा.

पूरी टीम के काम की सराहना की

यश ने आगे पूरी कास्ट के काम को लेकर कहा, “जयराम, प्रमोद शेट्टी, प्रकाश थुमिनाद और पूरी कास्ट का काम बेहतरीन है. राकेश पुजारी द्वारा जो हल्के-फुल्के पल फिल्म में डाले गए हैं, वे उनकी प्रतिभा को सच्ची श्रद्धांजलि हैं. आप सभी ने मिलकर इस फिल्म को एक अद्भुत अनुभव बना दिया है.”

यह भी पढ़े: Kantara Chapter 1 की हीरोइन रुक्मिणी वसंत ने फिल्म और ऋषभ शेट्टी संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सर इस प्रोजेक्ट की नींव रहे

Previous article How to Grow Coriander at Home: घर पर धनिया उगाना हुआ आसान, जानें कैसे पाएं हरी-भरी और खुशबूदार पत्तियां
Next article Sharad Purnima Special Kheer: चांदनी रात में बनाएं शरद पूर्णिमा स्पेशल खीर, जानें बनाने की आसान विधि 
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel