[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Hema Malini: हेमा मालिनी को इसलिए मिला था ‘ड्रीम गर्ल’ का खिताब, जब राज कपूर ने…

Hema Malini: हेमा मालिनी को इसलिए मिला था ‘ड्रीम गर्ल’ का खिताब, जब राज कपूर ने…

0
Hema Malini: हेमा मालिनी को इसलिए  मिला था ‘ड्रीम गर्ल’ का खिताब, जब राज कपूर ने…
Hema Malini

Hema Malini: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल कहे जाने वाली हेमा मालिनी ने अपनी खूबसूरती और शानदार अभिनय से इस उपाधि को कायम रखा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हेमा को यह टाइटल किसने दिया? सोशल मीडिया पर सामने आए एक पुराने इंटरव्यू में हेमा ने खुद बताया कि यह टाइटल उन्हें राज कपूर ने उनकी पहली फिल्म के दौरान दिया था.

ऐसे मिला हेमा मालिनी को ‘ड्रीम गर्ल’ का नाम

हेमा ने बताया कि उनकी पहली ही फिल्म ‘सपनों के सौदागर’ में उन्होंने राज कपूर के साथ काम किया था. राज कपूर ने कहा था कि चूंकि फिल्म का नाम ‘सपनों के सौदागर’ है, हीरोइन का नाम ड्रीम गर्ल होना चाहिए. इसी फिल्म से हेमा को बॉलीवुड में ड्रीम गर्ल के नाम से जाना जाने लगा और अपनी मेहनत और सफलता से उन्होंने इस टाइटल को आज तक बनाए रखा.

उम्र का फर्क और राज कपूर का करिश्मा

फिल्म सपनों के सौदागर साल 1968 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में हेमा मालिनी की उम्र राज कपूर के बड़े बेटे रणधीर कपूर से भी कम थी. इंटरव्यू में हेमा ने बताया कि राज कपूर का करिश्मा और उनका व्यक्तित्व ऐसा था कि फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई.

फिल्म की कहानी

‘सपनों के सौदागर’ की कहानी एक गांव पर आधारित है, जहां एक रईस आदमी लोगों पर अत्याचार करता है और सब उसके डर में रहते हैं. फिर वहां एक मसीहा आता है और लोगों को अपने सपने दिखाता है. यह रोल राज कपूर ने निभाया था. गांववालों की जिंदगी बदलती है और कहानी में गांव की ही एक लड़की से हीरो को प्यार हो जाता है. इस लड़की का किरदार हेमा मालिनी ने निभाया था.

ड्रीम गर्ल का टाइटल और हेमा की पहचान

हेमा की पहली फिल्म और राज कपूर के साथ का अनुभव उनके करियर की शुरुआत में ही उन्हें ड्रीम गर्ल का सम्मान मिला. इसके बाद उन्होंने अपनी मेहनत और अभिनय से यह टाइटल हर दर्शक के दिल में कायम रखा.

Previous article Jio Vs Airtel Vs Vi: 300 से कम में जोरदार रिचार्ज प्लान किसका?
Next article SIR सुनवाई में यौनकर्मियों, किन्नरों और आदिवासियों को बड़ी राहत, वोटर लिस्ट में शामिल होने के लिए दस्तावेज जरूरत नहीं
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel