[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Housefull 5 A vs B: एक टिकट, दो क्लाइमैक्स… टिकट बुक करने से पहले जानें कौन सा वर्जन देखना है ज्यादा मजेदार

Housefull 5 A vs B: एक टिकट, दो क्लाइमैक्स… टिकट बुक करने से पहले जानें कौन सा वर्जन देखना है ज्यादा मजेदार

0
Housefull 5 A vs B: एक टिकट, दो क्लाइमैक्स… टिकट बुक करने से पहले जानें कौन सा वर्जन देखना है ज्यादा मजेदार
Housefull 5 Worldwide Box Office Collection

Housefull 5 A vs B: बॉलीवुड की सबसे हिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘हाउसफुल’ अपने पांचवें भाग के साथ वापस आ गई है, लेकिन इस बार मेकर्स ने कुछ अलग और अनोखा ट्राई किया है. दरअसल, अक्षय कुमार स्टारर ‘हाउसफुल 5’ दो क्लाइमैक्स के साथ रिलीज हुई है – हाउसफुल 5A और हाउसफुल 5B और यह पहली बार है जब कोई हिंदी फिल्म थिएटर्स में इस तरह डुअल एंडिंग के साथ पेश की गई है. ऐसे में दर्शकों में एक्साइटेमेंट के साथ-साथ कन्फ्यूजन भी है कि कौन सा वर्जन ज्यादा मजेदार है? ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं दोनों के बीच का फर्क.

क्या है हाउसफुल 5 A और B में अंतर?

हाउसफुल 5 का मेन प्लॉट और किरदार दोनों ही वर्जन में एक जैसे हैं, लेकिन क्लाइमैक्स यानी कहानी का अंत दोनों में अलग-अलग है. इसका मतलब ये कि एक सिनेमाहॉल में जो कातिल, ट्विस्ट या फिनाले होगा, वो दूसरे हॉल में पूरी तरह अलग होने वाला है. बाकी फिल्म की पूरी कहानी, कॉमेडी, गाने और कैरेक्टर एक जैसे हैं, सिर्फ अंजाम अलग-अलग है.

टिकट खरीदते वक्त कैसे पहचानें कौन सा वर्जन है?

जब आप टिकट ऑनलाइन बुक कर रहे होंगे (जैसे BookMyShow, Paytm, या किसी थिएटर की वेबसाइट पर), वहां शो के नाम के आगे आपको हाउसफुल 5A या हाउसफुल 5B लिखा दिखेगा. आप अपनी पसंद के हिसाब से वर्जन चुन सकते हैं.

मेकर्स ने ऐसा क्यों किया?

फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने हाल ही में खुलासा किया कि उनके मन में पिछले 30 सालों से ये आइडिया चल रहा था कि एक ऐसी फिल्म बनाई जाए जिसका क्लाइमैक्स बदलता हो – जिससे दर्शकों को एक इंटरऐक्टिव एक्सपीरियंस मिले.

हाउसफुल 5 की स्टार कास्ट

तरुण मनसुखानी की ओर से निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, श्रेयस तलपड़े और संजय दत्त जाइए जैसे कई बड़े चेहरे नजर आए हैं.

तो अब दर्शकों को ये तय करना है कि वे हाउसफुल 5A देखना चाहते हैं या 5B.

यह भी पढ़े: Housefull 5 Opening Day Collection: हाउसफुल 5 की ओपनिंग में रेड 2 का पत्ता साफ? जानिए ट्रेड एनालिस्ट की राय

Previous article जानिए कौन हैं कार्तिक उरांव, जिनके नाम पर होगा रांची के सिरमटोली फ्लाइओवर का नामकरण
Next article Bhojpuri: खेसारी लाल यादव की फिल्म का वीडियो हुआ वायरल, सफेद बाल और दाढ़ी में शर्टलेस दिखे एक्टर
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel