[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Housefull 5 Box Office Collection Day 21: 21वें दिन हाउसफुल 5 की रफ्तार फुस्स, अक्षय की फिल्म ने कमाई में बटोरे चिल्लर

Housefull 5 Box Office Collection Day 21: 21वें दिन हाउसफुल 5 की रफ्तार फुस्स, अक्षय की फिल्म ने कमाई में बटोरे चिल्लर

0
Housefull 5 Box Office Collection Day 21: 21वें दिन हाउसफुल 5 की रफ्तार फुस्स, अक्षय की फिल्म ने कमाई में बटोरे चिल्लर
Housefull 5 Lifetime Collection

Housefull 5 Box Office Collection Day 21: अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन की स्टार पावर से सजी ‘हाउसफुल 5’ ने 6 जून को जबरदस्त ओपनिंग ली थी. शुरुआती चार दिनों में ही फिल्म ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत दिखाई थी. लेकिन अब जब फिल्म अपने तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है, उसकी कमाई में साफ गिरावट नजर आ रही है. आइए आपको बताते हैं अबतक का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.

21वें दिन की गिरती कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 21वें दिन ‘हाउसफुल 5’ ने सिर्फ 0.06 करोड़ की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 179.79 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. हालांकि, ये आंकड़े शुरुआती हैं और शाम के शो में मामूली बढ़ोतरी संभव है, लेकिन अब यह स्पष्ट हो चुका है कि फिल्म की रफ्तार काफी धीमी हो चुकी है.

सितारे जमीन पर से टक्कर

फिल्म की गिरती कमाई की एक बड़ी वजह है आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’, जिसने अपने इमोशनल ड्रामा और दमदार कंटेंट से दर्शकों का दिल जीत लिया है. इसकी सीधी टक्कर से ‘हाउसफुल 5’ की ऑडियंस में गिरावट आई है.

हाउसफुल 5 का डे वाइज बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Housefull 5 Collection Day 1- 24 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 2- 31 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 3- 32 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 4- 13.76 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 5: 10.75 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 6: 8.12 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 7: 7.00 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 8: 6.07 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 9: 9.77 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 10: 11.50 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 11: 4.1 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 12: 4.25 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 13: 3 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 14: 2.85 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 15: 2 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 16: 2.47 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 17: 3.68 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 18: 1.15 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 19: 1.5 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 20: 0.98 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 21: 0.06 करोड़ रुपये

नेट कलेक्शन: 179.79 करोड़ रुपये

यह भी पढ़े: Sunjay Kapur Last Dream: ‘मेरे दुनिया से जाने के बाद.., संजय कपूर ने मौत से पहले कर ली थी 10 साल की प्लानिंग

Previous article मुकेश सहनी की पार्टी में जायेगी बिंदु गुलाब यादव, यहां से लड़ सकती है चुनाव
Next article Smart Meter: बिहार में रिचार्ज खत्म होने पर भी नहीं कटेगी बिजली! विभाग ने इस जिले के उपभोक्ताओं को दिया बोनस
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel