[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Hera Pheri 3 में परेश रावल के कमबैक पर सुनील शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- अब रिलीज के बाद ही…

Hera Pheri 3 में परेश रावल के कमबैक पर सुनील शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- अब रिलीज के बाद ही…

0
Hera Pheri 3 में परेश रावल के कमबैक पर सुनील शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- अब रिलीज के बाद ही…
Suniel Shetty on Hera Pheri 3

Hera Pheri 3 का नाम सुनते ही हर फैन के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की तिकड़ी वाली इस आइकॉनिक कॉमेडी सीरीज की तीसरी किस्त अब धीरे-धीरे फाइनल रूप ले रही है. कुछ समय पहले जहां खबरें थीं कि परेश रावल ने फिल्म से खुद को अलग कर लिया है और इस फैसले के चलते अक्षय कुमार की प्रोडक्शन कंपनी ने उन पर 25 करोड़ का कानूनी दावा भी किया था, अब वही परेश दोबारा फिल्म का हिस्सा बन चुके हैं. इस बीच हाल ही में सुनील शेट्टी ने भी इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है.

परेश रावल की वापसी पर सुनील शेट्टी का रिएक्शन

शिरडी साईं बाबा मंदिर के दर्शन के दौरान साईं सफर यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने मजाकिया अंदाज में कहा, “मैं भी सुन रहा हूं कि फाइन-ट्यूनिंग हो चुकी है. अब रिलीज के बाद ही बात करूंगा, उससे पहले ‘हेरा फेरी’ के बारे में बात ही नहीं करूंगा.”

हेरा फेरी 3 कैसी होगी?

सुनील शेट्टी ने यह भी कहा कि ‘हेरा फेरी 3’ उसी ओरिजनल फ्लेवर में होगी जैसी पहले की दोनों फिल्में थीं. वह बोले, “यह एक फैमिली फिल्म होगी. टीवी या मोबाइल पर छुपकर देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी. पूरा परिवार साथ में बैठकर हंसेगा.” उन्होंने भरोसा जताया कि ये फिल्म सबको एक बार फिर जोर-जोर से हंसाने वाली है.

परेश रावल ने भी की पुष्टि

परेश रावल ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में साफ कहा था कि वो फिल्म में वापसी कर चुके हैं और अब सब ठीक है. उन्होंने कहा, “कोई विवाद नहीं है. जब लोग कुछ चीज से इतना प्यार करते हैं तो हमारा फर्ज बनता है कि हम और मेहनत करें.”

यह भी पढ़े: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की सोनू ने जेठालाल-बबिता के शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- एक समय के बाद इंसान बोर…

Previous article Chanakya Niti: चाणक्य नीति के 7 असरदार मंत्र, जो आपकी सोच को बना देंगे सुपर स्मार्ट
Next article Bihar News: नीतीश कुमार ने युवाओं के लिए खोला विकास का पिटारा, इंटर्नशिप से लेकर गुरु-शिष्य योजना तक कई सौगातें
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel