[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Dharmendra की मौत के बाद हेमा मालिनी ने खोला सनी‑बॉबी देओल से अपने रिश्ते का राज, बताई- ‘इक्कीस’ ना देखने की वजह

Dharmendra की मौत के बाद हेमा मालिनी ने खोला सनी‑बॉबी देओल से अपने रिश्ते का राज, बताई- ‘इक्कीस’ ना देखने की वजह

0
Dharmendra की मौत के बाद हेमा मालिनी ने खोला सनी‑बॉबी देओल से अपने रिश्ते का राज, बताई- ‘इक्कीस’ ना देखने की वजह
धर्मेंद्र, हेमा मालिनी और सनी देओल, फोटो- इंस्टाग्राम

24 नवंबर 2025 को बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र का निधन हो गया था. उनके निधन पर पूरा देश और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री गहरे सदमे में डूब गई थी. धर्मेंद्र के बेटों सनी देओल और बॉबी देओल ने उनके लिए एक प्रेयर मीट रखा था, जिसमें धरम पाजी की पत्नी हेमा मालिनी शामिल नहीं हुई थी. एक्ट्रेस ने अपने घर पर गीता पाठ उस दिन करवाया था और दो हफ्ते बाद दिल्ली में एक प्रेयर मीट रखा था. इसमें उनकी दोनों बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल शामिल हुई थी. इन घटनाओं को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स कई तरह के कयास लगना लगे कि दोनों परिवार के बीच अभी भी परेशानियां चल रही. अब इन कयासों पर एक्ट्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

सनी देओल और बॉबी देओल संग अपने रिश्ते पर क्या बोलीं हेमा मालिनी?

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए हेमा मालिनी ने सनी देओल और बॉबी देओल संग अपने बॉन्ड को लेकर कहा, “यह हमेशा से बहुत अच्छा और दोस्ताना रहा है. आज भी यह बहुत अच्छा है. मुझे नहीं पता कि लोग क्यों सोचते हैं कि हमारे बीच कुछ गलत है. ऐसा इसलिए है क्योंकि लोग गॉसिप चाहते हैं. मुझे उन्हें जवाब क्यों देना चाहिए? क्या मेरे लिए सफाई देना जरूरी है? मैं क्यों दूं? यह मेरी जिंदगी है. मेरी पर्सनल जिंदगी, हमारी पर्सनल जिंदगी. हम बिल्कुल खुश हैं और एक-दूसरे के बहुत करीब हैं. मुझे इस बारे में और कुछ नहीं कहना है. मुझे नहीं पता कि लोग क्या कहानियां बना रहे हैं. यह बहुत दुख की बात है कि लोग कुछ आर्टिकल लिखने के लिए दूसरों के दुख का इस्तेमाल करते हैं. इसीलिए मैं जवाब नहीं देती.”

इस वजह से फिल्म इक्कीस नहीं देख पाई हेमा मालिनी

इस इंटरव्यू में जब हेमा मालिनी से पूछा गया कि क्या उन्होंने अपने पति और दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस देखी. इसपर एक्ट्रेस ने जवाब दिया, “मैं मथुरा आई थी, जब ये फिल्म रिलीज हुई. यहां मुझे अपना काम करना है. मैं अभी ये फिल्म नहीं दे सकती क्योंकि यह बहुत ज्यादा इमोशनल होगा. मेरी बेटियां भी यही कह रही है. इसलिए मैं इसे बाद में देखूंगी जब मेरे जख्म भर जाएंगे. ”

यह भी पढ़ेंIkkis Review: फिल्म ‘इक्कीस’ का ‘गदर’ डायरेक्टर ने किया रिव्यू, कहा- धरम जी को नम आंखों से देखा

Previous article बंगाल में ईडी कार्यालय की बढ़ी सुरक्षा, CRPF के बाद सॉल्ट लेक सीजीओ कॉम्प्लेक्स में अब रैफ की होगी तैनाती
Next article डोनाल्ड ट्रंप की बात गंभीरता से न लें, वेनेजुएला के पूर्व राजदूत ने कह दी ये बात
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel