[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood नई रिलीज के दबाव में आई ‘है जवानी तो इश्क होना है’, 8वें दिन घटा कलेक्शन

नई रिलीज के दबाव में आई ‘है जवानी तो इश्क होना है’, 8वें दिन घटा कलेक्शन

0
नई रिलीज के दबाव में आई ‘है जवानी तो इश्क होना है’, 8वें दिन घटा कलेक्शन
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office Colelction Day 8

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office Collection Day 8: बॉलीवुड स्टार वरुण धवन की नई कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए भारी संघर्ष करना पड़ रहा है. रिलीज के दूसरे हफ्ते में प्रवेश करते ही फिल्म के कलेक्शन में बड़ी गिरावट देखी गई है और यह अपने 8वें दिन एक बहुत ही छोटे आंकड़े पर सिमट गई है.

8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर बेहद सुस्त पड़ी रफ्तार

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने अपने 8वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को फिल्म दर्शकों को थियेटर्स तक खींचने में नाकाम रही. फिल्म ने केवल 1.85 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया है, जो इसकी अब तक की सबसे कम कमाई है. इस सुस्त रफ्तार के कारण यह फिल्म अपने 8 दिनों में कुल मिलाकर 40 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है.

Image 465
नई रिलीज के दबाव में आई 'है जवानी तो इश्क होना है', 8वें दिन घटा कलेक्शन 3

थियेटर्स में कई नई और बड़ी फिल्मों से मिल रही है टक्कर

वरुण धवन की फिल्म के सामने इस समय बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की एक बहुत बड़ी कतार खड़ी है. साउथ और हिंदी की कई बड़ी फिल्में पहले से ही थियेटर्स पर राज कर रही हैं. इस समय सिनेमाघरों में साउथ की मशहूर फिल्में ‘दृश्यम 3’, राम चरण की ‘पेद्दी’, सूर्या की ‘करुप्पू’ मौजूद हैं. वहीं अगर हिंदी फिल्मों की बात करें, तो बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ के साथ-साथ इसी दूसरे शुक्रवार को कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’, इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ और मनोज बाजपेयी की ‘गवर्नर’ जैसी नई फिल्में भी रिलीज हो गई हैं. इतने सारे बड़े ऑप्शन्स होने की वजह से वरुण धवन की फिल्म के लिए आगे कमाई करना बेहद मुश्किल नजर आ रहा है.

क्या है इस फिल्म की पूरी कहानी

फिल्म की कहानी की बात करें, तो यह जस नाम के एक किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका रोल वरुण धवन ने निभाया है. जस की शादी बानी से हुई है, लेकिन दोनों का तलाक होने वाला है. इस बीच जस की जिंदगी में प्रीत नाम की एक दूसरी लड़की की एंट्री होती है, जिससे कहानी में नया ट्विस्ट आता है. फिल्म के क्लाइमेक्स में दिखाया गया है कि जस की पत्नी और उसकी पार्टनर दोनों एक साथ प्रेग्नेंट हो जाती हैं.

यह भी पढ़ें: ‘पेद्दी’ की मजबूत पकड़ बरकरार, 9वें दिन भी हुई शानदार कमाई

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel