[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood कॉमेडी और रोमांस का डबल डोज लेकर आ रही ‘है जवानी तो इश्क होना है’, एडवांस बुकिंग हुई शुरू

कॉमेडी और रोमांस का डबल डोज लेकर आ रही ‘है जवानी तो इश्क होना है’, एडवांस बुकिंग हुई शुरू

0
कॉमेडी और रोमांस का डबल डोज लेकर आ रही ‘है जवानी तो इश्क होना है’, एडवांस बुकिंग हुई शुरू
है जवानी तो इश्क होना है का पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Advance Booking: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रिलीज का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. फिल्म की एडवांस बुकिंग आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है. यह फिल्म इस सप्ताह सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है और मेकर्स को उम्मीद है कि यह फैमिली ऑडियंस को भरपूर मनोरंजन देगी.

डेविड धवन की कॉमेडी का फिर चलेगा जादू

फिल्म का निर्देशन निर्देशक डेविड धवन ने किया है. लंबे समय बाद डेविड धवन एक बार फिर अपने उसी अंदाज में दर्शकों के सामने लौट रहे हैं, जिसके लिए उन्हें पसंद किया जाता है. मेकर्स का दावा है कि ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में दर्शकों को भरपूर हंसी, रोमांच, प्यार और पारिवारिक मनोरंजन का तड़का देखने को मिलेगा. फिल्म को हर उम्र के दर्शकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है ताकि पूरा परिवार एक साथ बैठकर इसका आनंद ले सके.

दमदार स्टारकास्ट बढ़ाएगी फिल्म की ताकत

फिल्म में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. इन तीनों कलाकारों की तिकड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ दिखाई दे रही है. इसके अलावा फिल्म में जिमी शेरगिल, चंकी पांडे, मौनी रॉय, राकेश बेदी, अली असगर और राजेश कुमार भी शामिल हैं. फिल्म का निर्माण टिप्स फिल्म्स लिमिटेड ने किया है, जबकि मैक्सिमिलियन फिल्म्स इसके सह-निर्माता हैं. मेकर्स का मानना है कि यह फिल्म दर्शकों को एक यादगार सिनेमाई अनुभव देगी.

इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज

फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ 5 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. एडवांस बुकिंग शुरू होने के बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसी शुरुआत करती है.

यह भी पढ़ें- कंगना रनौत के बाद अब भूमि पेडनेकर की राजनीति में एंट्री? खुद दिया ये जवाब

Previous article युवाओं को नशे के दलदल से निकालने के लिए धमदाहा में खुला पहला नशामुक्ति केंद्र, SDM अनुपम ने किया उद्घाटन
Next article सिर्फ टैक्स चुकाने का जरिया नहीं है ITR, ये हैं वो 4 फायदे जो आपका काम बना देंगे आसान 
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel