[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Gustaakh Ishq Box Office Collection Day 1: पहले दिन ही फुस्स हुई फातिमा-विजय वर्मा की पोएटिक लव स्टोरी, ओपनिंग की कमाई देख चौंके जाएंगे

Gustaakh Ishq Box Office Collection Day 1: पहले दिन ही फुस्स हुई फातिमा-विजय वर्मा की पोएटिक लव स्टोरी, ओपनिंग की कमाई देख चौंके जाएंगे

0
Gustaakh Ishq Box Office Collection Day 1: पहले दिन ही फुस्स हुई फातिमा-विजय वर्मा की पोएटिक लव स्टोरी, ओपनिंग की कमाई देख चौंके जाएंगे
गुस्ताख इश्क बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1, फोटो- इंस्टाग्राम

Gustaakh Ishq Box Office Collection Day 1: विजय वर्मा और फातिमा सना शेख पहली बार ‘गुस्ताख इश्क’ में एक पोएटिक, पैशनेट और इमोशनल रोमांस के रूप में साथ नजर आए हैं. मनीष मल्होत्रा के पहले प्रोडक्शन के तौर पर बनी यह फिल्म दर्शकों को पुरानी दिल्ली की गलियों और पुराने जमाने की मोहब्बत की खुशबू महसूस कराती है. 28 नवंबर को रिलीज हुई यह ड्रामा फिल्म अपने इंटेंस रोमांस, सूफियाना एस्थेटिक और खूबसूरत उर्दू पोएट्री की वजह से लगातार चर्चा में है. कहानी एक ऐसे युवा की है जो प्यार और जिम्मेदारियों के बीच उलझ जाता है और यही संघर्ष फिल्म की इमोशनल रीढ़ बनता है.

फिल्म ने रिलीज के दिन सीधे मुकाबला किया धनुष की ‘तेरे इश्क में’ से, जो पहले ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बना चुकी है. ऐसे में अब ‘गुस्ताख इश्क’ के ओपनिंग डे कलेक्शन पर नजर डालते हैं.

गुस्ताख इश्क बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

Image 307
Sacnilk report

Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, शाम 6 बजे तक ‘गुस्ताख इश्क’ ने सिर्फ 0.06 करोड़ की कमाई की है. यह आंकड़ा उम्मीद से काफी कम है, जबकि ट्रेड एक्सपर्ट अक्षय राठी ने अनुमान लगाया था कि फिल्म की ओपनिंग लगभग 1 करोड़ तक पहुंच सकती है. हालांकि, नाईट शोज बाकी हैं, जिसके बाद इनमें कुछ बढ़त हो सकती है.

उम्मीद है कि अब आने वाले वीकेंड में ‘गुस्ताख इश्क’ की पोएटिक कहानी, दमदार परफॉर्मेंसेस और खूबसूरत विजुअल्स बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल कर सकती है.

फिल्म की दमदार स्टार कास्ट

इस फिल्म में विजय वर्मा और फातिमा सना शेख लीड रोल में हैं. वहीं, नसीरुद्दीन शाह कवि अजीज के रूप में कहानी में गहराई जोड़ते हैं. जबकि, शारिब हाशमी, अवार बराड़ और कामाक्षी दीवान ने भी अपने किरदारों को बखूबी निभाया है.

कुल मिलाकर यह फिल्म पुरानी दिल्ली और पंजाब की विंटेज एस्थेटिक, उर्दू शायरी के नर्म स्पर्श के साथ मिलकर अनोखी रोमांटिक टोन देती है.

यह भी पढ़ें- Tere Ishk Mein: धनुष-कृति सेनन की धांसू केमिस्ट्री पर सुनील शेट्टी फिदा, रिव्यू में कहा- फायर

Previous article जिला युवा उत्सव में अधिक से अधिक प्रतिभागियों की भागीदारी कराएं सुनिश्चित
Next article 405 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel