[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Govinda को कब और कैसे लगी थी गोली, एक्सीडेंट के 3 दिन बाद बताया पूरा सच, कहा ‘एक शो के लिए जा रहा…’

Govinda को कब और कैसे लगी थी गोली, एक्सीडेंट के 3 दिन बाद बताया पूरा सच, कहा ‘एक शो के लिए जा रहा…’

0
Govinda को कब और कैसे लगी थी गोली, एक्सीडेंट के 3 दिन बाद बताया पूरा सच, कहा ‘एक शो के लिए जा रहा…’
Govinda

Govinda: बॉलीवुड के बिंदास और चुलबुले एक्टर गोविंदा के साथ 1 अक्टूबर की सुबह एक ऐसी घटना घटी, जिसने उनके फैंस को काफी परेशान कर दिया था. दरअसल, एक्टर को गोली लगने की वजह से हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया. इस बीच उनके परिवार के कई सदस्य और दोस्त उनसे मिलते हुए नजर आए. जबकि उनके फैंस अपने पसंदीदा कलाकार के ठीक होने की लगातार दुआएं कर रहे थे. और आखिर तीन दिन बाद उनकी दुआएं कुबूल हुईं और एक्टर 4 अक्टूबर को अस्पताल से डिस्चार्ज हुए. इस बीच जहां सभी को उनके डिचार्ज होने की खुशी थी तो वहीं, कई तरह के सवाल भी थे कि आखिर कैसे और कब लगी गोविंदा को गोली. जिसपर आखिरकार एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है और पूरा सच बताया है.

फैंस को शुक्रिया अदा किया

गोविंदा ने डिस्चार्ज होने के बाद बाहर आकर मीडिया से बात की और फैंस को शुक्रिया भी अदा किया. उन्होंने कहा कि, “मैं देश के सभी लोगों को उनके प्यार, प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं. मैं प्रशासन, पुलिस और माननीय शिंदे जी को खास तौर पर शुक्रिया कहना चाहता हूं. आप सभी के प्‍यार और आशीर्वाद ने मुझे सुरक्षित रखा है. आपके प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. जय माता दी.”

Also Read: Govinda First Video: गोली लगने के बाद गोविंदा की पहली झलक आई सामने, बेल्ट बांधे व्हीलचेयर पर दिखे सुपरस्टार

Also Read: Govinda Health Update: गोविंदा को नॉर्मल वॉर्ड में किया गया शिफ्ट, बेटी टीना बोलीं- भगवान सचमुच दयालु हैं

कैसे लगी गोविंदा को गोली?

गोविंदा ने आगे घटना पर बात की. उन्होंने कहा, ”यह एक गहरी चोट थी और जब यह लगी तो मुझे यकीन ही नहीं हुआ. ऐसा लगा जैसे कुछ हो गया हो. मैं कोलकाता में एक शो के लिए जा रहा था और सुबह करीब 5 बजे.. वो गिरी और चल पड़ी..मैं दंग रह गया और फिर मैंने खून का फव्वारा निकलता देखा.” उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्‍हें जुहू के अस्पताल लाया गया था.

क्या था पूरा मामला

गोविंदा को कथित तौर पर गोली तब लगी जब वह अपनी बंदूक साफ कर रहे थे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्टर की बंदूक के लॉक का एक छोटा सा हिस्सा टूटा हुआ था, जिसकी वजह से गलती से गोली चल गई थी. उस वक्त बंदूक में 6 गोलियां लोड थीं. गोली लगने के तुरंत बाद उन्हें जुहू के अस्पताल पहुंचाया गया था.

Previous article Bihar Flood: सारण में गंडक नदी के पास बांध ध्वस्त हुआ, आधी रात को ऐसे टाल दी गयी बड़ी मुसीबत…
Next article World Teachers Day 2024: विश्व शिक्षक दिवस आज, जानें इस दिवस को मनाने का इतिहास
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel