[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Govinda Hospitalised: गोविंदा बेहोश होकर गिरे, इमरजेंसी में पहुंचे अस्पताल; 1 दिन पहले ही धर्मेंद्र से मिलने पहुंचे थे हॉस्पिटल

Govinda Hospitalised: गोविंदा बेहोश होकर गिरे, इमरजेंसी में पहुंचे अस्पताल; 1 दिन पहले ही धर्मेंद्र से मिलने पहुंचे थे हॉस्पिटल

0
Govinda Hospitalised: गोविंदा बेहोश होकर गिरे, इमरजेंसी में पहुंचे अस्पताल; 1 दिन पहले ही धर्मेंद्र से मिलने पहुंचे थे हॉस्पिटल
गोविंदा अस्पताल में भर्ती, फोटो- इंस्टाग्राम

Govinda Hospitalised: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को लेकर बड़ी खबर आ रही है. गोविंदा देर रात अपने घर पर बेहोश होकर गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया. उनके दोस्त और कानूनी सलाहकार ललित बिंदल ने इस बात को कंफर्म किया. ललित ने बताया कि एक्टर को जुहू स्थित क्रिटिकेयर अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. चलिए आपको बताते हैं कि उनकी हालत कैसी है.

रात 1 बजे गोविंदा को हॉस्पिटल में कराया गया एडमिट

61 वर्षीय एक्टर गोविंदा के हॉस्पिटल में एडमिट होने को लेकर ललित बिंदल ने एनडीटीवी को बताया, डॉक्टर से सलाह के बाद उन्हें दवा दी गई है और रात एक बजे उन्हें इमरजेंसी में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. गोविंदा के कई टेस्ट किए गए और रिजल्ट का फिलहाल इंतजार किया जा रहा है. हालांकि इसे लेकर और ज्यादा अपडेट अभी तक नहीं आई है.

गोविंदा को घबराहट महसूस हुई

ललित बिंदल ने इंडिया टुडे को बताया कि वह थोड़ा असहज फील कर रहे थे. सारे टेस्ट हो चुके हैं और हमलोग रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. साथ ही न्यूरो डॉक्टर की राय का इंतजार कर रहे हैं. फिलहाल उनकी हालत स्थिर है.

धर्मेंद्र से मिलने पहुंचे थे गोविंदा

हाल ही में धर्मेंद्र अस्पताल में एडमिट हुए थे और उनसे मिलने गोविंदा पहुंचे थे. उनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह अस्पातल पहुंचते दिखे थे. वह खुद अपनी गाड़ी ड्राइव करके वहां गए थे. ऐसे में अब जब वह हॉस्पिटल में एडमिट है तो उनके चाहने वाले काफी परेशान है.

गोविंदा की पर्सनल लाइफ

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों काफी चर्चा में है. अक्सर वह गोविंदा संग अपनी शादी को लेकर बात करती दिखती है. पिंकविला संग एक इंटरव्यू में सुनीता ने कहा था कि वह अगले जन्म गोविंदा की पत्नी नहीं बनना चाहती. उनका ये बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. गोविंदा और सुनीता ने साल 1987 में शादी की थी और उनके दो बच्चे-टीना और यशवर्धन हैं.

Previous article UPSC CSE Mains Result: यूपीएससी ने जारी किया रिजल्ट, 2736 हुए पास
Next article Bihar Chunav 2025 Result: 14 नवंबर को पटना के AN कॉलेज में होगी काउंटिंग, जानिये कैसी रहेगी व्यवस्था
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel