[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Govinda Health Update: रात में घुटन के बाद हॉस्पिटल में भर्ती हुए गोविंदा, अब करीबी दोस्त ने दी हेल्थ अपडेट, बताया क्यों नहीं थीं साथ पत्नी सुनीता

Govinda Health Update: रात में घुटन के बाद हॉस्पिटल में भर्ती हुए गोविंदा, अब करीबी दोस्त ने दी हेल्थ अपडेट, बताया क्यों नहीं थीं साथ पत्नी सुनीता

0
Govinda Health Update: रात में घुटन के बाद हॉस्पिटल में भर्ती हुए गोविंदा, अब करीबी दोस्त ने दी हेल्थ अपडेट, बताया क्यों नहीं थीं साथ पत्नी सुनीता
फ्रेम में गोविंदा और पत्नी सुनीता आहूजा, फोटो- इंस्टाग्राम

Govinda Health Update: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के फैंस के बीच चिंता फैल गई जब खबर आई कि उन्हें अचानक बेहोशी और घुटन की समस्या के बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि, अब उनकी तबीयत में सुधार है और उन्हें इमरजेंसी वार्ड से दूसरे कमरे में शिफ्ट कर दिया गया है.

गोविंदा के करीबी दोस्त और कानूनी सलाहकार ललित बिंदल ने उनकी हेल्थ पर अपडेट देते हुए बताया कि अभिनेता मंगलवार से ही कमजोरी और बेचैनी महसूस कर रहे थे. रात करीब 12 बजे अचानक उन्हें घुटन होने लगी, जिसके बाद उन्होंने ललित को घर बुलाया. आगे क्या कुछ हुआ और हॉस्पिटल पहुंचते वक्त गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा साथ क्यों नहीं थी, आइए बताते हैं.

अब कैसी है गोविंदा की तबियत?

ललित बिंदल ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में कहा, “मैं रात करीब 12:15 बजे उनके घर पहुंचा. डॉक्टर की सलाह पर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. रात करीब 1 बजे उन्हें क्रिटिकेयर एशिया मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. सभी जरूरी टेस्ट किए जा चुके हैं और अब उनकी हालत स्थिर है.”

ललित ने यह भी कहा कि फिलहाल गोविंदा की कई रिपोर्ट्स का इंतजार किया जा रहा है और वह लगातार डॉक्टरों की निगरानी में हैं. वह कहते हैं, “सुबह उनकी तबीयत पहले से बेहतर थी, वह आराम कर रहे हैं.”

पत्नी सुनीता क्यों नहीं थीं साथ?

फैंस के मन में यह सवाल उठ रहा था कि अस्पताल जाते वक्त गोविंदा के साथ उनकी पत्नी सुनीता आहूजा क्यों नहीं थीं. इस पर ललित ने बताया कि उस वक्त सुनीता शहर से बाहर एक शादी समारोह में शामिल थीं. उन्होंने आगे कहा, “सुनीता देर रात मुंबई लौटीं और अब अस्पताल पहुंच चुकी हैं. वहीं, उनकी बेटी टीना आहूजा चंडीगढ़ में थीं और शाम तक मुंबई पहुंच जाएंगी.”

यह भी पढ़ें- Jeetendra Health Update: धर्मेंद्र और प्रेम चोपड़ा के बाद, दिग्गज अभिनेता जीतेंद्र के स्वास्थ्य पर आया बड़ा अपडेट, बेटे तुषार कपूर ने बताई सच्चाई

Previous article निमोनिया को लेकर जागरूकता बढ़ाने की जरूरत
Next article सूरज और हवा नहीं, समंदर के खारे पानी से बनाई बिजली, जापान ने शुरू किया चौंकाने वाला पावर प्लांट
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel