[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Govinda: कृष्णा अभिषेक से चले आ रहे विवाद पर गोविंदा की बेटी टीना आहूजा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- यह काफी टॉक्सिक…

Govinda: कृष्णा अभिषेक से चले आ रहे विवाद पर गोविंदा की बेटी टीना आहूजा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- यह काफी टॉक्सिक…

0
Govinda: कृष्णा अभिषेक से चले आ रहे विवाद पर गोविंदा की बेटी टीना आहूजा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- यह काफी टॉक्सिक…

Govinda: कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के साथ चला आ रहा पारिवारिक विवाद अब खत्म हो गया है. दोनों को हाल ही में कपिल शर्मा के शो पर एक साथ देखा गया, जहां कृष्णा ने गोविंद को गले लगाते हुए कहा कि ‘आज मेरा वनवास खत्म हो गया.’ हालांकि, अबतक कृष्णा और गोविंदा की पत्नी के बीच सब कुछ पूरी तरह ठीक नहीं हुआ है. इसी बीच गोविंदा की बेटी टीना आहूजा ने इस पारिवारिक विवाद पर पहली बार बात चुप्पी तोड़ी है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

गोविंदा-कृष्णा की लड़ाई को टीना ने बताया टॉक्सिक

गोविंदा की बेटी टीना आहूजा ने हाल ही में बॉलीवुड बबल को दिए एक इंटरव्यू में कृष्णा अभिषेक और गोविंदा के लंबे समय से चल रहे विवाद पर बात की. उन्होंने इस पूरे मामले को टॉक्सिक बताया. टीना ने कहा- यह काफी टॉक्सिक रहा मैं झूठ नहीं बोलूंगी और मैंने यह आरती को भी बोला. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि इससे खुद को दूर रखूं.

कुछ बोलूंगी तो एक नई स्टोरी बन जाएगी

टीना ने आगे कहा, ‘मैं अपनी लाइफ में खुश हूं. मैं इस मामले में कुछ नहीं बोलने वाली और यह हमारे पास का है. अब मैं कुछ बोलूंगी तो एक नई स्टोरी बन जाएगी और इसकी जरूरत नहीं चीजें ठीक हैं और रिस्पेक्टफुल हैं.

भाई-बहन के साथ कैसा है रिश्ता?

टीना आहूजा अपनी बात को खत्म करते हुए कहा- मुझे बस एक चीज पता है कि मैं अपने भाई बहन से मिली. सब सही है और अच्छा है. वह अपनी दुनिया में बिजी है और मैं अपने काम में.

Also Read: 7 साल बाद खत्म हुआ गोविंदा-कृष्णा का वनवास

Previous article Vidur Quotes : विदुर के ये 10 कोट्स बताते है स्त्री की व्याख्या, पढ़िए
Next article Vinayak Chaturthi 2024: मार्गशीर्ष माह की विनायक चतुर्थी इस दिन, जानें पूजा विधि
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel