[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Govinda New Movie: 5 साल बाद बड़े पर्दे पर हुई ‘हीरो नंबर 1’ की धमाकेदार वापसी, अपने स्टाइल में किया नए फिल्म का अनाउंसमेंट

Govinda New Movie: 5 साल बाद बड़े पर्दे पर हुई ‘हीरो नंबर 1’ की धमाकेदार वापसी, अपने स्टाइल में किया नए फिल्म का अनाउंसमेंट

0
Govinda New Movie: 5 साल बाद बड़े पर्दे पर हुई ‘हीरो नंबर 1’ की धमाकेदार वापसी, अपने स्टाइल में किया नए फिल्म का अनाउंसमेंट
Govinda

Govinda New Movie: बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं. अपने दमदार डांस, कॉमिक टाइमिंग और जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस के लिए पहचाने जाने वाले गोविंदा ने पांच साल के लंबे ब्रेक के बाद एक नई फिल्म का ऐलान किया है. उन्होंने यह अनाउंसमेंट सोशल मीडिया पर एक डांस वीडियो के जरिए किया, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो चुका है. इसे देखने के बाद उनके फैन्स बेहद उत्साहित हैं. आइए बताते हैं फिल्म से जुड़ी पूरी बात.

गोविंदा का स्टाइल में वापसी अनाउंसमेंट

वीडियो में गोविंदा जींस और शर्ट पहनकर अपने ट्रेडमार्क अंदाज में डांस करते नजर आए. हवा में एक लाल कैप उछालते हुए वह चेहरे पर एक्सप्रेशन के साथ शानदार मूव्स दिखाते हैं. वीडियो के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, “अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दुनियादारी’ के लिए अभ्यास कर रहा हूं.”

फिल्म के बारे में क्या पता है?

फिल्म ‘दुनियादारी’ की कहानी और कास्ट को लेकर फिलहाल कोई खुलासा नहीं हुआ है. न ही यह बताया गया है कि फिल्म की लीड एक्ट्रेस कौन होंगी या यह किस जॉनर की फिल्म है. हालांकि, गोविंदा के कमबैक को लेकर फैंस की उत्सुकता चरम पर है.

बता दें कि गोविंदा आखिरी बार 2019 में ‘रंगीला राजा’ फिल्म में नजर आए थे. इसमें उनके साथ शक्ति कपूर, दीगंगना सूर्यवंशी और प्रेम चोपड़ा जैसे कलाकार थे.

सोशल मीडिया रिएक्शन

गोविंदा का वीडियो देखते ही फैन्स ने जमकर तारीफ की. एक यूजर ने लिखा, “बॉस, आज भी वही लचक है आपकी!” तो वहीं दूसरे ने कहा, “चलो तैयार हो जाओ, चीची भैया लौट आए हैं.”

पत्नी सुनीता का खुलासा

हाल ही में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, “गोविंदा को उनकी उम्र के कलाकारों की तरह प्रोजेक्ट्स नहीं मिल रहे हैं, जबकि उनके बच्चे उन्हें फिर से स्क्रीन पर देखना चाहते हैं. वह ओटीटी नहीं, सिर्फ बड़े पर्दे पर काम करना चाहते हैं.”

यह भी पढ़े: Border 2: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ से कटा दिलजीत दोसांझ का पत्ता, वजह जानकर लगेगा झटका

Previous article Iran Israel War के बीच चर्चा में है डोनाल्ड ट्रंप का सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’, मजेदार है इसके बनने की कहानी
Next article Sourav Ganguly Biopic में राजकुमार राव दिखेंगे क्रिकेटर के अवतार में, बोले- ‘मेरे लिए बहुत बड़ी…’
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel