[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Govinda and Sunita Divorce: सुनीता संग तलाक की खबरों पर गोविंदा के मैनेजर ने किया रिएक्ट, कहा- डिवोर्स की खबरें पूरी तरह से बेबुनियाद

Govinda and Sunita Divorce: सुनीता संग तलाक की खबरों पर गोविंदा के मैनेजर ने किया रिएक्ट, कहा- डिवोर्स की खबरें पूरी तरह से बेबुनियाद

0
Govinda and Sunita Divorce: सुनीता संग तलाक की खबरों पर गोविंदा के मैनेजर ने किया रिएक्ट, कहा- डिवोर्स की खबरें पूरी तरह से बेबुनियाद
Sunita Ahuja on Govinda Extra Marital Affair

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ महीनों से चर्चा में है. बताया गया कि गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुनीता ने गोविंदा संग अपनी 37 साल की शादी खत्म करने का फैसला कर लिया है और वह उनसे तलाक लेना चाहती है. उन्होंने मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी भी दे दी है. फैंस ये जानकर काफी परेशान हो गए और सच्चाई जानना चाहते हैं. इस बीच एक्टर के मैनेजर ने इन खबरों को निराधार बताया है और पूरी सच्चाई भी बताई है.

तलाक की खबरों पर गोविंदा के मैनेजर का आया रिएक्शन

बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा के मैनेजर ने अमर उजाला से बात करते हुए कहा कि गोविंदा और सुनीता तलाक नहीं ले रहे. सुनीता ने कोई तलाक फाइल नहीं किया है. डिवोर्स की खबरें पूरी तरह से बेबुनियाद हैं.

सोशल मीडिया पर क्या चल रहा

‘हॉटरफ्लाई’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, सुनीता ने जून 2024 में ही कोर्ट में कार्यवाही शुरू कर दी थी. खबरों के मुताबिक, सुनीता ने हिंदू मैरिज एक्ट 1955 की धारा 13(1)(i), (ia), (ib) के तहत तलाक की अर्जी दाखिल की है. इस धारा में पति पर बेवफाई और क्रूरता जैसे गंभीर आरोप शामिल होते हैं. रिपोर्ट्स का दावा है कि कोर्ट ने गोविंदा को 25 मई को ही समन भेजा था. इसके बाद से ही केस की सुनवाई लगातार चल रही है. रिपोर्ट्स में कहा गया कि सुनीता कोर्ट तो जाती है, लेकिन गोविंदा कोर्ट नहीं पहुंच रहे.

सुनीता आहूजा ने कहा था- चाहे कोई भी मेरा घर तोड़ने की कोशिश करे…

सुनीता आहूजा का एक व्लॉग सामने आया था, जिसमें वह रोती दिखी थी. मां काली के मंदिर में सीढ़ियों पर बैठकर उन्होंने पुजारी को बताया, ‘जब मैं गोविंदा से मिली तो मैं माता से यही मांगने लगी कि मेरी शादी उनके साथ हो जाए. सब मेरी मन्नत मां ने पूरी की है, शादी भी हो गई, मुझे दो अच्छे बच्चे भी दिए माता रानी ने. लेकिन क्या होता है न पंडित जी पूजा-पाठ आदमी सोचते हैं न कि हर सुख मिलना इतना आसान नहीं होता है. मुझे माता पर इतना विश्वास है कि आज मैं अगर कुछ देख भी रही हूं तो मैं माता पर इतना विश्वास करती हूं, चाहे कोई भी मेरा घर तोड़ने की कोशिश करे, मैं सब जानती हूं कि वो बैठी है मां काली माता. ‘

यह भी पढ़ें- VIRAL VIDEO: तलाक की चर्चाओं के बीच स्टाइलिश अंदाज में दिखे गोविंदा, एयरपोर्ट पर किसे दिया फ्लाइंग KISS?

Previous article राजनीति अब ‘तुष्टिकरण’ नहीं, ‘संतुष्टिकरण’ की- सीएम योगी ने साधा सपा पर निशाना
Next article Hartalika Teej Colors: हरतालिका तीज पर पहनें ये 5 सुहागले रंग और पाएं शिव-पार्वती का आशीर्वाद
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel