[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Governor: “जिस विषय से नफरत थी, उसी का बॉस बनना पड़ा”, पूर्व RBI गवर्नर का रोल निभाने पर बोले मनोज बाजपेयी

Governor: “जिस विषय से नफरत थी, उसी का बॉस बनना पड़ा”, पूर्व RBI गवर्नर का रोल निभाने पर बोले मनोज बाजपेयी

0
Governor: “जिस विषय से नफरत थी, उसी का बॉस बनना पड़ा”, पूर्व RBI गवर्नर का रोल निभाने पर बोले मनोज बाजपेयी
गवर्नर फिल्म में मनोज बाजपेयी, फोटो- इंस्टाग्राम

Governor: मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘गवर्नर’ को लेकर सुर्खियों में हैं. इस फिल्म में वह RBI के पूर्व गवर्नर एस. वेंकिटरमणन का किरदार निभा रहे हैं. 12 जून 2026 को रिलीज होने वाली इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान मनोज ने बताया कि एक असली और इतने बड़े अधिकारी का रोल निभाना उनके लिए बिल्कुल अलग अनुभव था. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें बचपन से इकोनॉमिक्स से डर लगता था, इसलिए इस किरदार को समझने और निभाने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी.

पूर्व गवर्नर का रोल निभाने में क्या थी सबसे बड़ी चुनौती?

मनोज बाजपेयी ने मनी कंट्रोल को दिए इंटरव्यू में बताया कि असल जिंदगी में वह इकोनॉमिक्स (अर्थशास्त्र) में बहुत कमजोर थे और अपने कॉलेज के दिनों में इस विषय से सख्त नफरत करते थे. लेकिन इस फिल्म में उन्हें देश के सबसे बड़े इकोनॉमिक्स एक्सपर्ट का रोल करना था.

मनोज ने कहा, “चुनौती सिर्फ भारी-भरकम शब्दों को बोलने की नहीं थी. मुझे एक ऐसे सीधे-साधे और शांत रहने वाले अफसर (टेक्नोक्रेट) के दिमाग को समझना था, जो अचानक देश के सबसे बड़े आर्थिक संकट के बीच में फंस जाता है और पूरी दुनिया उसकी तरफ देखने लगती है.”

किरदार को असली रूप देने के लिए मनोज ने क्या-क्या किया?

मनोज बाजपेयी ने बताया कि ‘गवर्नर’ की कहानी पूर्व RBI गवर्नर एस. वेंकिटरमणन के जीवन के उन अहम छह महीनों पर आधारित है, जब साल 1991 में भारत गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा था. इस किरदार को पर्दे पर पूरी ईमानदारी से दिखाने के लिए मनोज ने काफी तैयारी की.

उन्होंने जीडीपी, फिस्कल डेफिसिट और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई ऐसे विषयों को पढ़ा, जिनसे वह पहले हमेशा दूर रहते थे. इसके अलावा उन्होंने 1991 के दौर के पुराने अखबार, लेख और रिपोर्ट्स भी पढ़ीं ताकि उस समय के माहौल और परिस्थितियों को बेहतर तरीके से समझ सकें.

मनोज का कहना है कि वह सिर्फ इकोनॉमिक्स की बातें नहीं दिखाना चाहते थे, बल्कि उस इंसान की कहानी लोगों तक पहुंचाना चाहते थे, जिसने अपनी समझदारी और फैसलों से देश को मुश्किल हालात से बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई थी.

कहानी ने क्यों जीता मनोज बाजपेयी का दिल?

मनोज ने बताया कि उन्हें इस फिल्म की कहानी 4 साल पहले मिली थी. उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी बहुत सीधी और दिलचस्प है. यह एक ऐसे इंसान की कहानी है, जिसे अचानक एक बहुत बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है, लेकिन वह अपनी अलग सोच और समझदारी से हालात बदल देता है.

मनोज के मुताबिक, इस किरदार ने उन्हें कुछ नया करने का मौका दिया, जो उन्होंने अपने पूरे करियर में पहले कभी नहीं किया था.

यह भी पढ़ें: Alpha का टीजर देख शाहरुख खान ने आलिया भट्ट को कहा ‘सिग्मा गर्ल’, बोले- पहले दिल तोड़ती थीं, अब हड्डियां तोड़ रही हैं

Previous article बीसीसीआई के एथिक्स ऑफिसर ने जेएससीए को जारी किया शो कॉज नोटिस, चार सप्ताह में मांगा लिखित जवाब
Next article सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel