[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Golmaal 5: गोलमाल 5 में बड़ा ट्विस्ट, पहली बार होगी महिला विलेन की एंट्री

Golmaal 5: गोलमाल 5 में बड़ा ट्विस्ट, पहली बार होगी महिला विलेन की एंट्री

0
Golmaal 5: गोलमाल 5 में बड़ा ट्विस्ट, पहली बार होगी महिला विलेन की एंट्री
Golmaal 5 Latest Update

Golmaal 5: बॉलीवुड की सबसे चर्चित और पसंदीदा कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘गोलमाल’ एक बार फिर दर्शकों को हंसी से लोटपोट करने के लिए तैयार है. निर्देशक रोहित शेट्टी अपनी सुपरहिट सीरीज के पांचवें भाग ‘गोलमाल 5’ को इस बार बिल्कुल नए फ्लेवर के साथ पेश करने वाले हैं. जहां अब तक गोलमाल सिर्फ कॉमेडी और कन्फ्यूजन के लिए जानी जाती रही है, वहीं इस बार कहानी में फैंटेसी एलिमेंट भी जोड़ा जाएगा.

पहली बार महिला विलेन की एंट्री

फिल्म से जुड़ा सबसे बड़ा अपडेट यह है कि ‘गोलमाल 5’ में पहली बार एक महिला विलेन की एंट्री होने जा रही है. यह सीरीज के इतिहास में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है. अब तक गोलमाल फिल्मों में निगेटिव किरदार या तो कॉमिक अंदाज में दिखाए गए या फिर कहानी के साथ हल्के-फुल्के ट्विस्ट के रूप में आए. लेकिन इस बार महिला विलेन के जरिए कहानी को नया मोड़ देने की तैयारी है.

गोलमाल सीरीज की लगातार सक्सेस

साल 2006 में शुरू हुई ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी ने अपने अनोखे ह्यूमर, मजेदार डायलॉग्स और यादगार किरदारों से हर उम्र के दर्शकों को खूब एंटरटेन किया है. ‘गोलमाल: फन अनलिमिटेड’ से लेकर ‘गोलमाल अगेन’ तक, हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है. अब पांचवें पार्ट में मेकर्स दर्शकों को कुछ नया और फ्रेश देने की कोशिश कर रहे हैं.

अजय देवगन का रोल

फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर अपने फेमस किरदार गोपाल के रूप में नजर आएंगे. उनके साथ अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और कुणाल खेमू की पूरी टोली वापसी कर रही है. खास बात यह भी है कि पहले भाग का अहम हिस्सा रहे शरमन जोशी की भी गोलमाल गैंग में दोबारा एंट्री होने वाली है, जिससे पुराने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है.

फिल्म के अन्य किरदार

इसके अलावा फिल्म में जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, मुकेश तिवारी और अश्विनी कालसेकर जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आएंगे. ये सभी अपने कॉमिक अंदाज से कहानी को और मजेदार बनाएंगे. बताया जा रहा है कि फिल्म में एक गैंगस्टर टाइप कॉमिक किरदार भी होगा, जो हंसी का बड़ा कारण बनेगा.

कौन होगी विलेन ?

हालांकि महिला विलेन के किरदार के लिए अभी तक किसी अभिनेत्री का नाम फाइनल नहीं किया गया है. मेकर्स इस रोल के लिए एक मजबूत और प्रभावशाली चेहरे की तलाश में जुटे हुए हैं. कुल मिलाकर, ‘गोलमाल 5’ कॉमेडी के साथ फैंटेसी और नए ट्विस्ट का ऐसा मेल लेकर आ रही है, जो दर्शकों के लिए एक नया अनुभव साबित हो सकता है.

Previous article Mesh Aaj Ka Rashifal 30 December 2025: मेष राशि वालों को आज मिलेगा भाग्य का साथ, रुके हुए कार्य होंगे पूर्ण
Next article Free Fire MAX Redeem Codes Today December 30: लिमिटेड टाइम ऑफर, जल्दी करें और फ्री रिवॉर्ड्स लूटें
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel