[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Ghajini 2: एक साथ बनेगी दो ‘गजनी 2’, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी, आमिर खान-सूर्या होंगे साथ

Ghajini 2: एक साथ बनेगी दो ‘गजनी 2’, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी, आमिर खान-सूर्या होंगे साथ

0
Ghajini 2: एक साथ बनेगी दो ‘गजनी 2’, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी, आमिर खान-सूर्या होंगे साथ
Ghajini 2

Ghajini 2: सूर्या की फिल्म कंगुवा अगले महीने 14 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. मूवी का ट्रेलर काफी धांसू और जबरदस्त था, जिसमें बॉबी देओल, सूर्या को कड़ी टक्कर देते दिखे. इस बीच सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा होने लगी की ‘गजनी 2’ आने वाली है. प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद और मधु मंटेना ‘गजनी 2’ को तमिल और हिंदी दोनों भाषाओं में बनाने का सोच रहे. हिंदी वाले ‘गजनी’ में आमिर खान ने लीड रोल निभाया था. अब सूर्या ने कंफर्म ने कर दिया कि ‘गजनी 2’ बनने वाला है. इसे जान कर फैंस काफी खुश हो जाएंगे.

‘गजनी 2’ को लेकर आया लेटेस्ट अपडेट

‘गजनी 2’ को लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है. पिंकविला के अनुसार, एक लंबे समय के बाद, प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद सीक्वल का आइडिया लेकर आए और उन्होंने पूछा क्या ये मुमकिन है. मैंने कहा, सर, हमलोग इसके बारे में सोच सकते हैं. बात शुरू हो चुकी है और चीजें प्रोसेस में है. ‘गजनी 2’ बन सकती है. वहीं, रिपोर्ट्स बताती है कि अल्लू और मधु मंटेना फिल्म के हिंदी और तमिल दोनों वर्जन को एक साथ शूट करना चाहते हैं.

आमिर खान और सूर्या कर रहे फाइनल स्क्रिप्ट का इंतजार

एक सूत्र के अनुसार, आमिर खान और सूर्या दोनों ‘गजनी 2’ को लेकर काफी उत्साहित है, लेकिन उन्हें रीमेक का टैग लगने का डर है. उन्हें फ्रिक है कि अगर एक वर्जन, दूसरे वर्जन से पहले रिलीज हुआ, तो इसकी वजह से दोनों मूवीज को लेकर एक्साइटमेंट खत्म हो सकता है. इसकी वजह से अल्लू अरविंद और मधु मंटेना दोनों मूवीज की शूटिंग और रिलीज एक ही दिन करने का सोच रहे हैं. वहीं, दोनों ऑफिशियल साइन करने से पहले फाइनल स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि हिंदी वाले गजनी में आमिर खान के साथ आसिन ने काम किया था और ये मूवी ब्लॉकबस्टर हुई थी.

Also Read- Kanguva Release Update: सूर्या की आवाज के लिए AI का होगा इस्तेमाल, रिलीज से पहले जान लें फिल्म से जुड़ी ये 5 बातें

Previous article Dhanteras 2024 Salt Buying: धनतेरस में नमक खरीदने से होती है बरकत, जानिए इसके पीछे का धार्मिक महत्व
Next article Jharkhand Election 2024 Nomination LIVE: पहले चरण का नामांकन खत्म, दूसरे चरण की 38 सीटों पर अब तक 93 ने किया नामांकन
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel