Gaurav Khanna First Instagram Post:’लॉक अप’ सीजन 2 के प्रीमियर में आकांक्षा चमोला ने खुलासा किया वह गौरव खन्ना संग तलाक लेने वाले हैं. उन्होंने बताया कि दोनों करीब एक साल से अलग-अलग रह रहे हैं. फैंस इस न्यूज से शॉक्ड हो गए. हालांकि गौरव ने अभी तक कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है. हालांकि इस मुद्दे के बाद इंस्टाग्राम पर अपना पहला पोस्ट जरूर शेयर किया.
Gaurav Khanna First Instagram Post amid Divorce: आकांक्षा संग तलाक की खबरों पर गौरव ने शेयर किया फर्स्ट इंस्टाग्राम पोस्ट
गौरव खन्ना ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ डैशिंग फोटोज शेयर की. इसमें एक्टर वैनिटी वैन में पोज दे रहे हैं. उन्होंने व्हाइट गंजी के साथ स्लीवलेस जैकेट पेयर किया है. ढीली जींस और हाथों में सनग्लासेस लिए गौरव काफी स्मार्ट लग रहे हैं. तसवीरों के साथ अभिनेता मे कोई कैप्शन नहीं लिखा और सिर्फ #LoveYourself और #GauravKhanna हैशटैग का इस्तेमाल किया. गौरव मुंबई में आयोजित एक इवेंट में भी नजर आए. इस दौरान उन्होंने मुस्कुराते हुए पैपराजी को हेलो कहा और हार्ट साइन दिखाया. अपनी पर्सनल लाइफ या तलाक की खबरों पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.
Akanksha Chamola On Divorce: तलाक पर क्या बोलीं थी आकांक्षा चमोला
लॉक अप सीजन 2 के प्रीमियर में आकांक्षा चमोला ने अपनी शादी को लेकर कहा, “मैं और गौरव तलाक लेने जा रहे हैं. पिछले एक साल से हम अलग रह रहे हैं और अब तक हमने इसे पब्लिक नहीं किया था.” आकांक्षा ने आगे कहा, “हमारे बीच कोई लड़ाई या कड़वाहट नहीं है. आज भी हम एक-दूसरे से बात करते हैं, लेकिन हमें महसूस हुआ कि पार्टनर के तौर पर हम दोनों की सोच बिल्कुल अलग हैं. इसलिए हमने अलग होने का फैसला लिया.”
आकांक्षा ने एपिसोड में कहा, “गौरव अब बच्चे चाहते हैं, लेकिन मैं उन्हें यह खुशी नहीं दे सकती. मैंने उन्हें बहुत पहले ही बता दिया था कि मेरे अंदर मां बनने की इच्छा या वह फीलिंग नहीं है. जब मुझे यह बात समझ आई, तभी मैंने साफ कह दिया था कि मैं यह नहीं कर पाऊंगी.” आकांक्षा ने आगे कहा, “मैंने गौरव से कहा था कि अगर वह इस वजह से मुझे छोड़ना चाहते हैं, तो मैं उनके फैसले को समझूंगी. सच कहें तो ज्यादातर लोग शादी इसलिए करते हैं क्योंकि वे परिवार और बच्चे चाहते हैं. इसमें गौरव की कोई गलती नहीं है. बाद में एहसास हुआ कि मैं उन्हें यह नहीं दे सकती.”
यह भी पढ़ें– ‘लॉक अप’ में तलाक का खुलासा कर सुर्खियों में आई आकांक्षा चमोला, नहीं जानते तो जानिए गौरव खन्ना की पत्नी कौन हैं
यह भी पढ़ें– गौरव और मैं तलाक ले रहे… ‘अनुपमा’ के ‘अनुज’ की टूटी शादी, पत्नी आकांक्षा बोलीं- कपल जैसा फील नहीं होता
