[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Gadar 3: अमीषा पटेल ने गदर 3 पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जब भी फैंस फिल्म में तारा-सकीना को देखेंगे, तब बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचेगा

Gadar 3: अमीषा पटेल ने गदर 3 पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जब भी फैंस फिल्म में तारा-सकीना को देखेंगे, तब बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचेगा

0
Gadar 3: अमीषा पटेल ने गदर 3 पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जब भी फैंस फिल्म में तारा-सकीना को देखेंगे, तब बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचेगा
सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर, फोटो- इंस्टाग्राम

Gadar 3: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल भले ही फिल्मों से दूर है, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. एक्ट्रेस ने अपने एक्स (ट्विटर) पर आस्क मी अनीथिंग सेशन रखा था. इस दौरान अमीषा से सबसे ज्यादा फैंस ने गदर 3 और हमराज के सीक्वल को लेकर सवाल किए. अमीषा, सनी देओल स्टारर गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था. फिल्म सुपरहिट हुई थी और ये गदर का सीक्वल थी. एक लंबे समय से फैंस गदर 3 का इंतजार कर रहे हैं. अब ये फिल्म कब आएगी, इसपर एक्ट्रेस ने जवाब दिया.

कब आएगी गदर 3?

अमीषा पटेल से एक यूजर ने सकीना और तारा सिंह की एक तसवीर शेयर कर पूछा, “सभी फैंस गदर 3 का इंतजार कर रहे हैं. कब आएगी फिल्म? तारा और सकीना की जोड़ी कब फिर से दोबारा दिखेगी. इसपर एक्ट्रेस ने रिप्लाई करते हुए लिखा, “मेरा यकीन करो जब भी फैंस गदर 3 में तारा सकीना को देखेंगे, ईश्वर की कृपा हो, यह बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देगा. इस बार जब भी होगा, बड़ा बजट, बड़ा स्केल और बड़ा कंटेंट, पहले दिन 60 करोड़ से ज्यादा का बड़ा धमाका होने वाला है… जब भी ऐसा होता है.”

क्या हमराज का सीक्वल आएगा?

आपको अमीषा पटेल, अक्षय खन्ना और बॉबी देओल स्टारर फिल्म हमराज याद होगा. कुछ समय से फिल्म के सीक्वल को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही थी. फिल्म एक सस्पेंस थ्रिलर मूवी थी. इसके सीक्वल को लेकर एक्ट्रेस से एक फैन ने एक्स पर पूछा, “हर कोई जानना चाहता है कि हमराज का सीक्वल, पॉसिबिल है?” इसपर अमीषा ने रिप्लाई करते हुए लिखा, क्यों नहीं, कुछ भी मुमकिन है. गदर 2 का तड़का, एनिमल का धमाका प्लस धुरंधर का जलवा= हमराज 2.”

यह भी पढ़ें– Border 2 Box Office Collection Day 3: सनी देओल की दहाड़ से थर्राया बॉक्स ऑफिस, 100 करोड़ का आंकड़ा पार, बनी करियर की दूसरी सबसे बड़ी हिट

Previous article Guru Ravidas Jayanti 2026: माघ पूर्णिमा को क्यों मनाई जाती है रविदास जयंती? जानें संत शिरोमणि बनने की कहानी
Next article Bihar News: 200 करोड़ से बनेंगे 31 हाईटेक वेंडिंग जोन, जाम और अतिक्रमण से मिलेगी परमानेंट मुक्ति
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel