[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Fact Check: विक्रांत मैसी ने नहीं लिया बॉलीवुड से संन्यास, जानें सोशल मीडिया पोस्ट के पीछे की पूरी सच्चाई

Fact Check: विक्रांत मैसी ने नहीं लिया बॉलीवुड से संन्यास, जानें सोशल मीडिया पोस्ट के पीछे की पूरी सच्चाई

0
Fact Check: विक्रांत मैसी ने नहीं लिया बॉलीवुड से संन्यास, जानें सोशल मीडिया पोस्ट के पीछे की पूरी सच्चाई
Vikrant Massey Retirement

Fact Check: विक्रांत मैसी के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर #VikrantMasseyRetirement नाम से एक ट्रेंड चल रहा है. इस ट्रेंड की शुरुआत तब हुई, जब एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने फिल्मी सफर पर कुछ बाते लिखीं. अब इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस यह अटकलें लगा रहे हैं कि विक्रांत एक्टिंग से संन्यास ले रहे हैं. हालांकि, इस बात में कितनी सच्चाई आइए आपको बताते हैं.

विक्रांत मैसी का रिटायरमेंट पोस्ट

विक्रांत मैसी ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, “नमस्ते, पिछले कुछ साल और उसके बाद का समय शानदार रहा है. मैं आप सभी को आपके अमिट समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं, लेकिन जैसे-जैसे मैं आगे बढ़ता हूं, मुझे एहसास होता है कि अब समय आ गया है कि मैं खुद को फिर से संभालूं और घर वापस जाऊं. एक पति, पिता और बेटे के तौर पर. और एक अभिनेता के तौर पर भी. तो 2025 में हम एक-दूसरे से आखिरी बार मिलेंगे. जब तक समय सही न लगे. पिछली 2 फिल्में और कई सालों की यादें. फिर से शुक्रिया. हर चीज के लिए और बीच में जो कुछ भी हुआ उसके लिए हमेशा ऋणी रहूंगा.’

क्या एक्टिंग से संन्यास लेंगे विक्रांत मैसी?

विक्रांत मैसी ने अमर उजाला से बातचीत करते हुए बताया कि ‘ये पोस्ट किसी तरह का स्टंट या रणनीति नहीं है. आज प्रधानमंत्री के साथ फिल्म (द साबरमती रिपोर्ट) देख रहे हैं. देश के सबसे बड़े व्यक्ति के साथ फिल्म देख रहे हैं. इसलिए अपनी सोच और काम करने के तरीके में थोड़ा बदलाव लाना चाहता हूं खुद को एक बेहतर एक्टर बनाना चाहता हूं. इसलिए ये ब्रेक ले रहा हूं.’  उनके इस बयान से यह बात साफ है कि वह बॉलीवुड से संन्यास नहीं ले रहे हैं, बल्कि वह खुद को और निखारने के लिए एक ब्रेक ले रहे हैं.

Also Read: Vikrant Massey: ‘मुझे एहसास हो रहा…’, विक्रांत मैसी के एक्टिंग से रिटायरमेंट लेने के फैसले पर फैंस शॉक्ड, पढ़ें पूरा पोस्ट

Also Read: Vikrant Massey Net Worth: कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं विक्रांत मैसी, एक फिल्म करने के लिए लेते हैं कितने करोड़?

Previous article पीएम व सीएम आयुष्मान कार्ड का मुफ्त निर्माण 10 तक
Next article संदीप व अभिजीत को राहत नहीं फिर न्यायिक हिरासत में भेजे गये
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel