[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Esha Deol ने जब पति भरत तख्तानी से तलाक की खबरों पर चुप्पी तोड़ी, बोलीं- अहंकार को किनारे रखना जरूरी है

Esha Deol ने जब पति भरत तख्तानी से तलाक की खबरों पर चुप्पी तोड़ी, बोलीं- अहंकार को किनारे रखना जरूरी है

0
Esha Deol ने जब पति भरत तख्तानी से तलाक की खबरों पर चुप्पी तोड़ी, बोलीं- अहंकार को किनारे रखना जरूरी है
ईशा देओल और उनके एक्स पति भरत तख्तानी. Image Source: Instagram

Esha Deol: दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने 2024 में अपने पति भरत तख्तानी से तलाक लेकर अपनी जिंदगी में एक बड़ा बदलाव देखा. दो बेटियों की मां बनने के बाद ईशा अब सिंगल मदरहुड और सह-पालन (co-parenting) की जिम्मेदारी निभा रही हैं. हाल ही में उनके एक्स पति ने अपने जिंदगी में ईशा के बाद दूसरे प्यार का इजहार सोशल मीडिया के जरिए पूरी दुनिया के सामने किया, जिसके बाद अब ईशा देओल सुर्खियों का विषय बन गई हैं. इस बीच उनका एक पुराना बयान वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने भारत संग अपने तलाक को लेकर चुप्पी तोड़ी थी. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा था.

“अहंकार को किनारे रखना जरूरी है”

द क्विंट को दिए एक पुराने इंटरव्यू में ईशा ने माना कि तलाक के बाद का सफर आसान नहीं रहा, लेकिन उनकी बेटियां उनकी पूरी दुनिया हैं. उन्होंने कहा कि सिंगल पेरेंटिंग कभी-कभी “भारी” लगती है, फिर भी बच्चों की खुशी और स्थिरता उनकी पहली प्राथमिकता है.

ईशा का मानना है कि भले ही दो लोगों का रिश्ता बदल जाए, लेकिन बच्चों के लिए माता-पिता को एक इकाई बने रहना चाहिए. उन्होंने कहा, “जब बच्चे शामिल हों तो अहंकार को किनारे रखना जरूरी है. आखिरकार, हम उनके माता-पिता हैं और हमें उन्हें सबसे अच्छा देना है.”

को-पेरेंटिंग से आपसी तालमेल मजबूत होता है

ईशा ने आगे बताया कि अगर माता-पिता अपने बच्चों को प्राथमिकता देते हैं, तो मतभेद अपने आप कम हो जाते हैं. उन्होंने कहा कि सह-पालन केवल बच्चों की परवरिश ही नहीं, बल्कि पूर्व-साथियों के बीच आपसी तालमेल को भी मजबूत बनाता है.

वह बोलीं, “अपने बच्चों के लिए, आपको हमेशा एक इकाई बनकर रहना होगा. भले ही बाकी चीजें टूट गई हों, लेकिन बच्चों के लिए वह इकाई टूटनी नहीं चाहिए.”

यह भी पढ़े: Kannappa OTT Release: प्रभास-अक्षय के कैमियो वाली फिल्म अब ओटीटी रिलीज को तैयार, जानें कब और कहां देखें

Previous article शारजाह T20 मैच की फीस दान करेंगे अफगान क्रिकेटर्स, भूकंप पीड़ितों के लिए बड़ा कदम, दुनिया भर में सराहना
Next article Baby Girl Names Starting With Y: अपनी लाडली के लिए चुनें सबसे सुंदर और स्टाइलिश नाम
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel