[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Emergency: कंगना रनौत के बाद ‘इमरजेंसी’ के मेकर्स ने CBFC कट्स पर जताई सहमति, मांगी 2 हफ्ते की मोहलत

Emergency: कंगना रनौत के बाद ‘इमरजेंसी’ के मेकर्स ने CBFC कट्स पर जताई सहमति, मांगी 2 हफ्ते की मोहलत

0
Emergency: कंगना रनौत के बाद ‘इमरजेंसी’ के मेकर्स ने CBFC कट्स पर जताई सहमति, मांगी 2 हफ्ते की मोहलत
Emergency trailer

Emergency: कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी के को-प्रोड्यूसर जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज ने शुक्रवार को बॉम्बे हाईकोर्ट से सेंसर बोर्ड के सुझाए गए कट्स पर सहमति जताई है. जी का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ वकील शरण जगतियानी ने कहा कि जरूरी कट लगाए जाएंगे और फिल्म को सर्टिफिकेट जारी करने के लिए CBFC के सामने प्रस्तुत किया जाएगा. आइए बताते हैं पूरी बात.

कट्स को करने के लिए 2 हफ्तों का समय मांगा

इमरजेंसी के निर्माता ने सीबीएफसी के फिल्म में सुझाए गए कट और एडिट करने के लिए 2 हफ्ते की मोहलत मांगी है. सीबीएफसी ने अदालत को यह भी बताया है कि वे 2 हफ्ते में फिल्म के सर्टिफिकेशन पर फैसला लेंगे. बता दें कि को प्रोड्यूसर मणिकर्णिका और जी एंटरटेनमेंट दोनों ने कुछ ही कट पर सहमति जताई है. इसके अलावा मणिकर्णिका ने फिल्म के बदलाव करने के लिए दो हफ्ते का समय मांगा है और बदलाव किए जाने के बाद ही सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा.

Also Read: Reeta Sanyal: कानून की लड़ाई लड़ने इस दिन आ रही है ‘रीता सान्याल’, क्राइम-थ्रिलर में दिखा अदा शर्मा का जबरदस्त अवतार

Also Read: Tanu Weds Manu 3: फिल्म में ट्रिपल रोल करती नजर आएंगी कंगना, और भी बढ़ेगी कन्फ्यूजन

क्या था विवाद?

https://youtu.be/GB-9NdjTFvM?si=op3fmFdXHZkIh9EO

कंगना रनौत की इमरजेंसी पहले 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. लेकिन फिल्म को सर्टिफिकेट नहीं मिलने की वजह से इसे पोस्टपोन कर दिया गया था. बता दें कि इस फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट दे दिया मिल चुका है, लेकिन सिख समुदाय के फिल्म के ट्रेलर में पर आपत्ति जताते की वजह से इसे उन्होंने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद इसे सर्टिफिकेट नहीं दिया गया. फिल्म के कंगना रनौत के अलावा अनुपम खेर और श्रेयश तलपड़े अहम भूमिकाओं में हैं.

Previous article बाइक सवार दो नकाबपोश अपराधियों ने महिला को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी
Next article Vitamin B12 : शरीर में दो गुनी रफ्तार से बढ़ता है विटामिन बी12, केले के साथ खाएं ये फल
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel