[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Ek Deewane Ki Deewaniyat की सफलता पर हर्षवर्धन राणे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- बॉलीवुड से नेपोटिज्म ही खत्म कर दिया

Ek Deewane Ki Deewaniyat की सफलता पर हर्षवर्धन राणे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- बॉलीवुड से नेपोटिज्म ही खत्म कर दिया

0
Ek Deewane Ki Deewaniyat की सफलता पर हर्षवर्धन राणे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- बॉलीवुड से नेपोटिज्म ही खत्म कर दिया
हर्षवर्धन राणे ने एक दीवाने की दीवानियत की सफलता पर की बात, फोटो- इंस्टाग्राम

Harshvardhan Rane on Ek Deewane Ki Deewaniyat: एक्टर हर्षवर्धन राणे अपनी लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की सफलता से बेहद खुश हैं. पहली फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ की असफलता के बाद, यह उनके करियर की एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. Sacnilk की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने सिर्फ पांच दिनों में 34 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जो कि बजट (30 करोड़) से ज्यादा है.

दिवाली के दौरान रिलीज हुई ‘थामा’ के साथ मुकाबले के बावजूद, हर्षवर्धन की फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. अब इसपर आभार जताते हुए एक्टर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

यहां देखें हर्षवर्धन राणे का वीडियो-

हर्षवर्धन राणे ने जताया आभार

हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में, हर्षवर्धन राणे अपनी को-स्टार सोनम बाजवा के साथ दिखाई दिए. वीडियो में वह दर्शकों को धन्यवाद देते हुए कहते हैं, “इस दिवाली आपने दो बाहरी लोगों की फिल्मों का समर्थन किया. आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ और मेरी ‘एक दीवाने की दीवानियत’, दोनों को प्यार देकर आपने बॉलीवुड से नेपोटिज्म खत्म करने का बड़ा संदेश दिया.”

फिल्म की सफलता पर एक्टर का रिएक्शन

हर्षवर्धन ने आगे कहा, “आपके प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. अगर आपके परिवार में किसी ने अब तक फिल्म नहीं देखी है, तो कृपया एक बार फिर थिएटर जरूर जाएं. आपकी यह मोहब्बत ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है.”

फिल्म की डिटेल्स

मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनी “एक दीवाने की दीवानियत” विक्रमादित्य (हर्षवर्धन राणे) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक अदा (सोनम बाजवा) से प्यार हो जाता है, जो प्यार को किसी चीज पर कब्जा करने की बजाय आजादी मानती है. उनका रिश्ता एक भावुक रिश्ते के रूप में शुरू होता है, लेकिन विक्रमादित्य का प्यार जल्द ही जुनून में बदल जाता है.

यह भी पढ़ें: Thamma की सफलता पर भावुक हुए आयुष्मान खुराना, इस खास व्यक्ति को दिया श्रेय, बोले- प्यार और आशीर्वाद से भर दिया है

Previous article छठ घाटों पर मेडिकल टीमों की हुई तैनाती
Next article सासाराम मंडलकारा में गूंजेंगे छठ गीत, 20 बंदी कर रहे छठ महापर्व
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel