[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Eetha के लिए श्रद्धा कपूर को कितनी फीस मिली? 10-12 नहीं, बल्कि इतने करोड़ आए झोली में, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Eetha के लिए श्रद्धा कपूर को कितनी फीस मिली? 10-12 नहीं, बल्कि इतने करोड़ आए झोली में, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

0
Eetha के लिए श्रद्धा कपूर को कितनी फीस मिली? 10-12 नहीं, बल्कि इतने करोड़ आए झोली में, रिपोर्ट में हुआ खुलासा
श्रद्धा कपूर, फोटो- इंस्टाग्राम

Shraddha Kapoor Fee For Eetha: श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईथा’ महाराष्ट्र की तमाशा कलाकार, लावणी डांसर और लोक गायिका विठाबाई नारायणगांवकर की जिंदगी पर आधारित है. जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट करीब आ रही है, वैसे-वैसे इससे जुड़ी नई रिपोर्ट्स भी सामने आ रही हैं, जिनमें श्रद्धा कपूर की फीस को लेकर भी बड़ा दावा किया गया है.

Shraddha Kapoor Fee For Eetha: ‘ईथा’ में श्रद्धा कपूर के हाथ लगी कितनी फीस?

फिल्म ‘ईथा’ का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर कर रहे हैं और इसे दिनेश विजान प्रोड्यूस कर रहे हैं. फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, श्रद्धा ने ‘ईथा’ के लिए अपनी फीस बढ़ाकर लगभग 15 करोड़ रुपये कर दी है. बताया जा रहा है कि प्रोड्यूसर दिनेश को लगता है कि यह फिल्म उनके करियर के लिए बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है और इस वजह से यह फीस पूरी तरह सही है. रिपोर्ट्स की मानें तो इससे पहले फिल्म ‘स्त्री 2’ के लिए उन्हें लगभग 5 करोड़ रुपये मिले थे. इसके अलावा ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के लिए उन्हें करीब 7 करोड़ रुपये की फीस मिली थी. हालांकि इन आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

विठाबाई नारायणगांवकर कौन थीं, जिनका किरदार फिल्म में निभा रही श्रद्धा कपूर

विठाबाई नारायणगांवकर का जन्म जुलाई 1935 में महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के पंढरपुर में हुआ था. वह एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखती थीं, जिनका संबंध पारंपरिक लोकगीत और लोककला की परंपरा से जुड़ा हुआ था. बचपन से ही उन्होंने इस कला को अपनाया और धीरे-धीरे तमाशा और लावणी थिएटर की दुनिया में अपनी पहचान बना ली. विठाबाई ने अपना पूरा जीवन तमाशा और लावणी जैसे पारंपरिक लोकनाट्य को समर्पित कर दिया. अपने योगदान के लिए विठाबाई को देशभर में सम्मान मिला. उन्हें भारत के राष्ट्रपति द्वारा दो बार सम्मानित किया गया- पहला पुरस्कार 1957 में और दूसरा पुरस्कार 1990 में.

Eetha Release Date: किस दिन फिल्म होगी रिलीज?

फिल्म ‘ईथा’ 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ राणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी है.

Previous article योग से स्वस्थ जीवन का मंत्र, पूर्णिया में 75 छात्राओं ने सीखे फिटनेस और संस्कार के गुर
Next article गुप्त नवरात्र में थावे सिद्धपीठ पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, गोपालगंज में तंत्र साधना के लिए देशभर से पहुंचेंगे साधक
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel