[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Dune Prophecy OTT Release: तब्बू की पहली हॉलीवुड सीरीज का ट्रेलर रिलीज, सिस्टर फ्रांसेस्का के किरदार में एक्ट्रेस की दिखीं झलक

Dune Prophecy OTT Release: तब्बू की पहली हॉलीवुड सीरीज का ट्रेलर रिलीज, सिस्टर फ्रांसेस्का के किरदार में एक्ट्रेस की दिखीं झलक

0
Dune Prophecy OTT Release: तब्बू की पहली हॉलीवुड सीरीज का ट्रेलर रिलीज, सिस्टर फ्रांसेस्का के किरदार में एक्ट्रेस की दिखीं झलक

Dune Prophecy OTT Release: हॉलीवुड की मच अवेटेड सीरीज ‘ड्यून: प्रोफेसी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. शो का निर्माण कनिंग हैंड, एनाबेलिटा फिल्म्स और लेजेंडरी टेलीविजन ने किया है. वहीं, इस सीरीज में तब्बू की मौजूदगी ने भारतीय फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है. ट्रेलर में तब्बू की सिस्टर फ्रांसेस्का के किरदार में झलक दिखाई दी है. ऐसे में अगर आप भी इस सीरीज को देखने के लिए उत्सुक हैं तो आइए बताते हैं कि भारत में ये सीरी कब रिलीज होगी.

ड्यून: प्रोफेसी की कहानी

‘ड्यून: प्रोफेसी’ की कहानी केविन जे एंडरसन और ब्रायन हर्बर्ट के नोवेल सिस्टरहुड ऑफ ड्यून से प्रेरित है. तब्बू की यह हॉलीवुड सीरीज एक साइंस फिक्शन वेब सीरीज है, जिसमें टोटल छह एपिसोड होंगे. इस सीरीज की कहानी दो हरकोनेन बहने वाल्या और तुला पर केंद्रित है, जो इंसानों के वर्तमान और भविष्य को खतरे में डालने वाली बुरी ताकतों से लड़ती हैं.

ड्यून: प्रोफेसी का स्टार कास्ट

ड्यून: प्रोफेसी के ट्रेलर में वाल्या हरकोनेन के रूप में एमिली वॉटसन और तुला हरकोनेन के रूप में ओलिविया विलियम्स नजर आ रही हैं. वहीं, इस ट्रेलर में सिस्टर फ्रांसेस्का के रूप में तब्बू की एक छोटी सी झलक देखने को मिली है. इनके साथ ही शो। मेंट्रैविस फिमेल, जोहदी मे, सारा-सोफी बोस्निना, एडवर्ड डेविस, फॉइलेन कनिंघम, मार्क स्ट्रॉन्ग, क्लो ली, जोश हेस्टन, जेड एनोका, शालोम ब्रून-फ्रैंकलिन, क्रिस मेसन और एओइफ हिंड्स जैसे कलाकार हैं.

कब रिलीज होगी ड्यून: प्रोफेसी?

ड्यून: प्रोफेसी का इंतजार कर रहे दर्शकों को बता दें कि यह शो अमेरिका में 17 नवंबर को मैक्स पर रिलीज होगी. वहीं, भारत में ‘ड्यून: प्रोफेसी’ का प्रीमियर 6:30 बजे 18 नवंबर को जिओ सिनेमा पर होगा. सीरीज के हर एपिसोड मंडे को रिलीज किए जायेंगे.

Also Read: Munna Bhai 3: डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने खोले फिल्म से जुड़े राज, बताया कहां तक कम्पलीट हुआ स्क्रिप्टिंग का काम 

Also Read: Upcoming Action Movies: हाई-ऑक्टेन एक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने आ रही हैं ये 5 फिल्में

Previous article Jharkhand Assembly Election: भाजयुमो ने जारी की प्रभारी और सह प्रभारी की सूची, रोहित चहल को दी गयी जिम्मेवारी
Next article जनसुराज पार्टी की बैठक में बवाल, खूब चलीं कुर्सियां, जानें चुनाव से पहले क्यों बेबस नजर आए PK?
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel