[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Dulhania 3: क्या थिएटर्स में फिर जमेगी आलिया भट्ट-वरुण धवन की जोड़ी? निर्माता शशांक खेतान ने दिया बड़ा अपडेट

Dulhania 3: क्या थिएटर्स में फिर जमेगी आलिया भट्ट-वरुण धवन की जोड़ी? निर्माता शशांक खेतान ने दिया बड़ा अपडेट

0
Dulhania 3: क्या थिएटर्स में फिर जमेगी आलिया भट्ट-वरुण धवन की जोड़ी? निर्माता शशांक खेतान ने दिया बड़ा अपडेट
शशांक खेतान ने दुल्हनिया 3 पर दिया अपडेट, फोटो- इंस्टाग्राम

Dulhania 3: निर्माता शशांक खेतान ने 2014 में हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और 2017 में बद्रीनाथ की दुल्हनिया के जरिए दर्शकों का दिल जीत लिया था. वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी वाली ये फिल्में न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं, बल्कि आज भी दर्शकों की पसंदीदा रोमांटिक कॉमेडीज में गिनी जाती हैं. तभी से फैंस दुल्हनिया 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच फिल्म शशांक खेतान ने अपनी सुपरहिट ‘दुल्हनिया फ्रैंचाइजी’ को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

शशांक खेतान ने ‘दुल्हनिया 3’ पर क्या कहा?

हाल ही में बॉलीवुड बबल से बातचीत में शशांक खेतान ने कहा,”हम सभी इस फ्रैंचाइजी में वापसी करना चाहते हैं, चाहे वो आलिया हों, वरुण हों या मैं. लेकिन हम सही कहानी का इंतजार कर रहे हैं. हम सिर्फ एक और फिल्म बनाने के लिए फिल्म नहीं बनाना चाहते, बल्कि ऐसी कहानी कहना चाहते हैं जो मजेदार और दिलचस्प हो. हमें दुल्हनिया सीरीज से बहुत प्यार मिला है और हम दर्शकों को हल्के में नहीं लेना चाहते.”

उन्होंने आगे कहा कि टीम लगातार नए विचारों पर चर्चा कर रही है लेकिन अभी तक किसी स्क्रिप्ट पर फाइनल नहीं हुआ है.

करण जौहर ने भी पार्ट 3 किया था कंफर्म

2023 में करण जौहर ने भी दुल्हनिया 3 बनाने की पुष्टि की थी. उन्होंने कहा था, “हम तीसरी दुल्हनिया फिल्म बनाना चाहते हैं और उम्मीद है कि हम जल्द ही इसे लेकर आएंगे. यह एक अनोखी प्रेम कहानी वाली फ्रैंचाइजी है और हम इसे आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं.”

बता दें कि वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की नई फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ सिनेमाघरों में आज रिलीज हो चुकी है. वहीं, आलिया भट्ट ‘लव एंड वॉर’ और ‘अल्फा’ को लेकर चचे में हैं.

यह भी पढ़े: Kantara Chapter 1 vs Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: बॉक्स ऑफिस क्लैश पर ऋषभ शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- पूरा ध्यान सिर्फ फाइनल आउटपुट पर है

Previous article PoK में बेकाबू हुए हालात, पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में 12 प्रदर्शनकारियों की मौत
Next article New Kendriya Vidyalayas 2025: बच्चों की शिक्षा में बड़ा कदम, देश में खोले जाएंगे 57 नए केंद्रीय विद्यालय
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel